कांग्रेस ने किरण बेदी को बताया एडोल्फ हिटलर, चिपकाये पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पुडुचेरी की कांग्रेस यूनिट ने किरण बेदी को हिटलर बताया है और उनके पोस्टर लगाएं हैं जिनमें किरण को एडोल्फ हिटलर की तरह दिखाया गया है।
ये पोस्टर उस समय वायरल हुए जब विधायकों के नॉमिनेशन के मामले में राज्य कांग्रेस की ईकाई केंद्र सरकार और उपराज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। बेदी को विरोध का सामना तब करना पड़ा जब केंद्र ने तीन सदस्यों को विधानसभा के लिए नामित किया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी समेत कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
कांग्रेस ने किरण बेदी को एडोल्फ हिटलर की तरह दिखाया
कांग्रेस के पोस्टर में किरण छोटी मूंछ और सैनिक टोपी में हिटलर की तरह नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस सर्विस के दौरान किरण की छवि सख्त अधिकारी की थी। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कई बोल्ड फैसले लिए थे।
आपको बता दें कि 8 जुलाई को पुडुचेरी में कांग्रेस ने बंद का आयोजन भी किया था। ये बंद केंद्र सरकार की ओर से तीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और गैर-लोकतांत्रिक शैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए आयोजित किया गया था। बंद में किरण बेदी को हटाने की भी मांंग की गई थी।