{"_id":"5782d8f04f1c1b4b507faea7","slug":"public-bank-employees-will-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लें जरूरी काम, 13 से देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
निपटा लें जरूरी काम, 13 से देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों का एक धड़ा एसबीआई के सहयोगी बैंकों के प्रस्तावित विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 12 जुलाई से देशव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा, ‘मुख्य श्रम आयुक्त के साथ समझौता वार्ता विफल हो गई है और हम अपनी हड़ताल के निर्णय पर कायम हैं।’ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और स्टेट सेक्टर बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन भी इस हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
12 जुलाई को एसबीआई के सहयोगी बैंककर्मी हड़ताल करेंगे और 13 जुलाई को दूसरे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी हड़ताल पर जाएंगे।