फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protest against Vice Chancellor in Jadavpur University latest big news in hindi

Big News: जेयू में कुलपति का विरोध, रैगिंग पर निर्णय लेते वक्त हितधारकों के विचारों को शामिल करने की मांग

Tue, 29 Aug 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 06:41 AM IST
सार

कुलपति साव ने बताया कि विद्यार्थियों को समझाया कि जल्दबाजी में हितधारकों की बैठक नहीं बुलाई जा सकती। इस सप्ताह वे उनकी परेशानियों को हल करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
protest against Vice Chancellor in Jadavpur University latest big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

जादवपुर विश्वविद्यालय इन दिनों सुर्खियों में है। सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव का विरोध किया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि परिसर में रैगिंग रोकने के लिए निर्णय लेते समय हितधारकों के विचारों को ध्यान में रखा जाए। साव ने कहा कि विद्यार्थियों को समझाया कि जल्दबाजी में हितधारकों की बैठक नहीं बुलाई जा सकती। इस सप्ताह वे उनकी परेशानियों को हल करने की कोशिश करेंगे। कला संकाय छात्र संघ की प्रवक्ता जोयाद्रति ने बताया कि वीसी का घेराव नहीं किया गया था। कार्यवाहक वीसी से कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई और आश्वासन की मांग की। 

विज्ञापन
ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने बांटे भूमि अधिकार प्रमाण पत्र
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के पांच शहरों के 65000 से अधिक झुग्गी में रहने वाले परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र सौंपे। पटनायाक ने सोमवार को बताया कि लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता भी देंगे। कलिंगा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भुवनेश्वर, कटक, बेरहामपुर, संबलपुर और राउरकेला के 875 झुग्गी वासियों को प्रमाण पत्र बाटें गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुल दो लाख परिवारों को भूमि अधिकार दिए जाएंगे और अबतक 1.72 परिवारों को अधिकार सौंप दिए गए हैं। वहीं, भाजपा नेता बाबू सिंह ने भुवनेश्वर नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार गुमराह कर रही है। लोगों को झूठे भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। गृहऋण को बैंकों द्वारा स्वीकृत नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईआईटीएम के वैज्ञानिक के खिलाफ एक और एफआईआर
सीबीआई ने आईआईटीएम-पुणे के वैज्ञानिक गुरफान बेग व अन्य के खिलाफ सफर परियोजना के लिए चीन निर्मित एलईडी बोर्ड को मंजूरी देने पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। अहमदाबाद में वायु गुणवत्ता और मौसम की जानकारी मुहैया कराने के लिए अत्यधिक दरों पर इन चीन निर्मित एलईडी बोर्ड की खरीद को मंजूरी दी गई थी। इससे पहले बेग के खिलाफ पुणे में ऐसे ही एलईडी बोर्ड लगाने की मंजूरी देने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष अदालत ने हाल ही में बेग की इन मामलों से बरी करने की अर्जी खारिज कर दी थी। सीबीआई का आरोप है कि बेग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अन्य अधिकारियों ने सफर-अहमदाबाद प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम (डीडीएस) की स्थापना के लिए निविदा में नियमों व शर्तों और वस्तुओं की आवश्यक विशिष्टताओं को घटाया था। 

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अध्याय एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि इस वर्ष से कक्षा 7 के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में 'राष्ट्रीय युद्ध स्मारक - हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि' एक अध्याय शामिल किया है। रक्षा और शिक्षा मंत्रालयों की ओर से संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण और साहस और बलिदान के मूल्यों को विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अध्याय स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र की सेवा में सशस्त्र बलों के बहादुरों की ओर से किए गए सर्वोच्च बलिदान के अलावा, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के इतिहास, महत्व और अवधारणा पर प्रकाश डालता है।

मैं ही राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष : अजित पवार
राकांपा में विभाजन के बाद शरद पवार और उनके भतीजे उप मुख्यमंत्री अजित पवार की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। सोमवार को अजित पवार ने कहा कि मैं ही राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। सहयोगियों ने मुझे ही चुना है। दो दिन पहले शरद पवार ने कहा था कि एनसीपी में कोई विभाजन नहीं हुआ है। मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

कर्नाटक : कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का केस
कर्नाटक के बंगलूरू में तेलंगाना कांग्रेस नेता कुंबम शिव कुमार रेड्डी के खिलाफ शहर के पांच सितारा होटल में लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।  पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आरोपों के आधार पर कब्बन पार्क पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि रेड्डी लड़की को होटल लेकर आया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इससे पहले भी रेड्डी पर इसी तरह का आरोप लगा था। कांग्रेस नेता के खिलाफ हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कांग्रेस नेता ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे थे। 

विषाक्त भोजन से सांगली में 169 छात्र बीमार
सांगली जिले में महाराष्ट्र सरकार के सहायता प्राप्त आवासीय विद्यालय के 169 छात्र विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि छात्रों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पांच से 15 साल की उम्र के सभी प्रभावित छात्रों की हालत स्थिर है। और वे खतरे से बाहर हैं। यह घटना रविवार शाम जाथ तहसील के उमडी में एक आश्रम शाला (आदिवासी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय) में हुई। 

जिलाधिकारी राजा दयानिधि ने बताया कि रात्रि भोजन के बाद 169 विद्यार्थियों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत तहसील के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी खतरे से बाहर है।  जिलाधिकारी राजा दयानिधि ने बताया कि रात्रि भोजन के बाद 169 विद्यार्थियों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत तहसील के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी खतरे से बाहर है। जिलाधिकारी ने घटना की समाज कल्याण विभाग से जांच के आदेश दिए हैं।

अवैध सट्टेबाजी और जुआ एप से जुड़ा मनी लॉिन्ड्रंग मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी से सोमवार को पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई कथित अवैध सट्टेबाजी और जुआ एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई। ईडी ने बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) मनीष बंछोर के धनशोधन निवारण अधिनियिम (पीएमएलए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत बयान दर्ज किए। ईडी ने पिछले हफ्ते वर्मा और बंछोर के परिसरों पर छापा मारा था और दोनों को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। ईडी ने अवैध सट्टेबाजी एप महादेव ऑनलाइन बुक से संबंधित मामले में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रभूषण वर्मा, हवाला ऑपरेटर भाइयों अनिल और सुनील दम्मानी तथा सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार किया था।

दलितों को उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अनुसूचित जाति के चार लोगों को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवराज गलांडे (35) को  गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया, घटना के बाद से फरार गलांडे को अहमदनगर पुलिस ने शनिवार देर रात पुणे से पकड़ा। दोनों फरार आरोपी गलांडे के फार्म में ही काम करते थे। 

आंध्र : ऑपरेशन तेंदुआ के तहत तिरुमला में पकड़ा गया चौथा तेंदुआ
आंध्र प्रदेश में 'ऑपरेशन तेंदुआ' के तहत सोमवार सुबह तिरुमला घाट के सातवें मील के पास एक और तेंदुए को पकड़ा गया है। अगस्त की शुरुआत के बाद से वन अधिकारियों की ओर से पकड़ा गया यह चौथा तेंदुआ है। 'ऑपरेशन तेंदुआ' की शुरुआत इसी महीने की गई थी। पिछले महीने एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर के रास्ते पर कई तेंदुओं को देखे जाने के बाद इस ऑपरेशन को शुरू किया गया था। सभी तेंदुओं को तिरुपति श्री वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान में स्थानांतरित किया गया है। प्रदेश में 15 अगस्त से लगातार ऑपरेशन तेंदुआ चलाया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में तिरुमला मंदिर के पैदल मार्ग पर चढ़ते समय दो अलग-अलग घटनाओं में, दो बच्चों पर तेंदुए ने हमला किया था। हमले में जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं एक पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया था। मुख्य वन संरक्षक नागेश्वरराव ने कहा कि हमने वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही यहां के मंदिर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए आने वाले दिनों में 500 और सीसीटीवी की व्यवस्था करने जा रहे हैं।


एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलूगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनटी रामाराव के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार को एक स्मारक सिक्का जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि रामाराव ने एक अभिनेता के रूप में पात्रों को अपने अभिनय से जीवंत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed