फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   proposed Andhra Pradesh bhawan in AMravati will be 68 metre taller than Statue of Unity

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से ऊंचा होगा आंध्र प्रदेश भवन, सरकार ने ब्लूप्रिंट किया फाइनल

Fri, 23 Nov 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Updated Fri, 23 Nov 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
proposed Andhra Pradesh bhawan in AMravati will be 68 metre taller than Statue of Unity
Andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों के बीच तनाव केवल सियासत तक सीमित नहीं रहा है अब इसने एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, नायडू अमरावती में प्रस्तावित राज्य की विधानसभा को 250 मीटर की ऊंचाई वाला बनाना चाहते हैं। जबकि भाजपा द्वारा सरदार सरोवर बांध से 3.2 किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा नदी के टापू पर बनाए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है (597 फीट) है।

विज्ञापन


नायडू ने विधानसभा के डिजायन को कुछ बदलावों के बाद लगभग फाइनल कर लिया है। इसके ब्लूप्रिंट को सरकार के पास ब्रिटेन बेस्ड एक आर्किटेक्ट जमा करवाने वाला है। विधानसभा में तीन फ्लोर होंगे और एक आकाश को छूता हुआ 250 मीटर ऊंचा गुंबद होगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की बात करें तो यह केवल देश नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इससे पहले यह तमगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास था। इसकी ऊंचाई इतनी है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का 31 अक्टूबर को अनावरण किया था। इससे पहले 17 किलोमीटर लंबी फूलों की घाटी का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने प्रतिमा के पास पर्यटकों के लिए तंबुओं के शहर और पटेल के जीवन पर आधारित संग्रहालय का भी लोकार्पण किया। प्रतिमा के भीतर 135 मीटर की ऊंचाई पर गैलरी बनाई गयी है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत शृंखला का दीदार कर सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार पटेल की इस प्रतिमा की ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है। प्रतिमा की निर्माण का सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट पर किया गया गया है। मूर्ति के निर्माण में 70,000 टन सीमेंट, 18,500 टन मजबूत लोहा, 6,000 टन स्टील और 1,700 मीट्रिक टन कांसे का प्रयोग किया गया है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए करीब 2979 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें से अधिकांश पैसा गुजरात सरकार ने दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed