यूपी में नहीं होगी प्रोग्रेस पंचायत, राजस्थान-दिल्ली में मोदी करेंगे शिरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमानों के मन से मोदी सरकार के प्रति नकारात्मक सोच दूर करने, उनका सियासी शोषण रोकने के लिए शुरू की गई प्रोग्रेस पंचायत यूपी में फिलहाल नहीं होगी। इसकी वजह वोट के लिए मुसलमानों से दोस्ती की तोहमत से बचना माना जा रहा है। दिल्ली में इस कार्यक्रम का जोरशोर से समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री के शिरकत करने की बात कही जा रही है।
मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना के तहत सरकार आगे बढ़ रही है। प्रोग्रेस पंचायत करना उसी कड़ी का हिस्सा है। अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी इन पंचायतों की रहनुमाई कर रहे हैं। हरियाणा के मेवात से बृहस्पतिवार को शुरू हुए पंचायत के कारवां का अगला पड़ाव अब राजस्थान होगा। 6 अक्तूबर को वहां पर नकवी कई प्रोग्रेस पंचायत करेंगे, लेकिन अभी यूपी एजेंडे में शामिल नहीं है। मुमकिन है कि आगे इसको शामिल कर लिया जाए।
दरअसल, भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि प्रोग्रेस पंचायत का मकसद मुस्लिमों से वोट का सौदा नहीं बल्कि विकास का मसौदा है। इसलिए पहले उन प्रदेशों के मुस्मिल बहुल इलाकों को फोकस किया जा रहा है, जहां कई साल अभी चुनाव नहीं हैं। जैसे हरियाणा और राजस्थान में चुनाव होने में अभी लंबा वक्त है।
यूपी में प्रोग्रेस पंचायत की बनी हुई है संभावना-नकवी
सरकार के थिंक टैंक का मानना है कि अगर यूपी में इन पंचायतों को जोरशोर से शुरू किया गया तो विरोधी सीधे तौर पर चुनाव के मद्देनजर मुस्लिमों को रिझाने की तोहमत केंद्र सरकार और पार्टी पर लगा सकते हैं। इसलिए अभी यूपी में पंचायतों की दस्तक देना तय नहीं किया गया हैै।
यूपी में अभी प्रोग्रेस पंचायत करने का कार्यक्रम तय नहीं किया है। चुनाव आयोग अगर मई 2017 के आसपास इलेक्शन कराता है, तब पंचायत करने की सोचेंगे। फिलहाल हरियाणा के बाद राजस्थान में पंचायत करने का कार्यक्रम है। - मुख्तार अब्बास नकवी, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)