फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Progress in 26/11 terror case trial expected: Pakistan

26/11 आतंकी हमला मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार करें : पाकिस्तान

Sat, 18 Mar 2017 09:28 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sat, 18 Mar 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
Progress in 26/11 terror case trial expected: Pakistan
फाइल फोटो

पाकिस्तान ने कहा है कि 26/11 आतंकी हमले मामले में ट्रायल जारी है और उसमें समय लग रहा है। इसलिए इस मामले में तुरंत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए, कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


भारत स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि 2008 में मुंबई हमले में लिप्त पाकिस्तानी नागरिकों पर मुकदमा चल रहा है। जल्द ही इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है। वह शनिवार को एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में बोल रहे थे। बासित ने कहा कि ‘अपराध भारत में हुआ था। ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया में समय लगता है। हमारी सरकार  पीड़ितों को न्याय दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसलिए इस मामले में तुरंत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। हमारे न्यायालय से अंतिम फैसले आने तक कृपया प्रतीक्षा करें।’ 
विज्ञापन


हालांकि बासित ने कहा कि न्याय दिलाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग की जरूरत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह भी देखना जरूरी है कि 2007 में समझौता ब्लास्ट मामले के आरोपियों पर कार्रवाई में इतना समय क्यों लगा। उन्होंने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप हमें कहीं नहीं पहुंचने देगा। यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान भी आतंकवाद का बहुत बड़ा शिकार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed