फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   problems raises for congress in gujarat, as two other MLA resigns

कांग्रेस को झटका, गुजरात में तीन और विधायकों ने दिया इस्तीफा

Fri, 28 Jul 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
problems raises for congress in gujarat, as two other MLA resigns

गुजरात में कांग्रेस की मुसीबते लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को गुजरात के एक और कांग्रेस विधायक रामसिंह परमार ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। बताते चलें कि आज सुबह भी कांग्रेस के दो विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया । मौजूदा समय में गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के 51 विधायक हैं। राज्यसभा पहुंचने के लिए कांग्रेस को 47 विधायकों की जरूरत होगी। लेकिन अबतक कांग्रेस के 6 विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। 

विज्ञापन

 
गुजरात में एक के एक कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों को रुपये ऑफर किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक पानाभाई जिमेट को बीजेपी ने 10 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। सिंघवी ने आगे कहा कि एंटी दलबदल कानून सर्वोच्च है, और बार-बार सुप्रीम कोर्ट ने इस संवैधानिक पाप को हर्जाना कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के पास 57 विधायक थे, लेकिन लगातार दिए जा रहे इस्तीफे के चलते कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली है। गुरुवार को तीन विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस गुजरात से अहमद पटेल को राज्यसभा भेजना चाहती है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के विधायक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं, ऐसे में काग्रेस के लिए किसी को भी राज्यसभा भेज पाना मुश्किल हो जाएगा। 


गौरतलब है कि ताजा घटनाक्रम में शंकर सिंह वाघेलाके करीबी तीन कांग्रेस विधायकों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इन सभी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

वहीं इसके साथ ही भाजपा ने इनमें से एक बलवंत सिंह राजपूत को राज्यसभा चुनाव में पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के खिलाफ मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से अपना नामांकन भर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed