{"_id":"6022173f8ebc3ed270316551","slug":"pro-khalistan-terrorist-sarabjit-singh-kirat-arrested-from-maharashtra-s-nanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानी समर्थक एक आतंकी महाराष्ट्र में गिरफ्तार, कई भारत विरोधी गतिविधियों में रह चुका शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खालिस्तानी समर्थक एक आतंकी महाराष्ट्र में गिरफ्तार, कई भारत विरोधी गतिविधियों में रह चुका शामिल
Tue, 09 Feb 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालिस्तान समर्थक एक आतंकवादी को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की सीआईडी टीम और महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को एक संयुक्त अभियान में इस खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया, लेकिन भारत विरोधी गतिविधियों में जांच जारी होने के चलते इसका खुलासा नहीं किया गया था। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान सरबजीत सिंह किरात के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियान जिले का है। पुलिस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह का साथी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वह पंजाब से लखीमपुर के रास्ते लखनऊ आ रहा था। पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस ने सोमवार दोपहर उसे सचिवालय चौराहा सेक्टर सी जानकीपुरम से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल और आठ सौ रुपये बरामद किए हैं। जगदेव सिंह उर्फ जग्गा पुत्र मुख्तियार सिंह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित था और पंजाब पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
गोपनीय सूचना पर किया गिरफ्तार
विदेश से आतंकी वित्त पोषण और मध्य प्रदेश से असलहों की तस्करी के मामले में अमृतसर से फरार हुए खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ पुलिस ने सोमवार दोपहर गिरफ्तार किया। आतंकी जग्गा का एक साथी जगरूप सिंह को अमृतसर की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने रविवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जग्गा अमृतसर से भाग निकला और वह अपने छिपने का ठिकाना तलाश रहा था। जगरूप सिंह से मिले इनपुट के बाद स्पेशल आपरेशन सेल के पुलिस अधिकारियों ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी थी। उधर, जग्गा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सोमवार देर शाम पंजाब पुलिस अमृतसर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि जग्गा दिल्ली से लखीमपुर पहुंचा। वहां से लखनऊ आ रहा था। लखनऊ में वह किससे मिलने आ रहा था अथवा लखनऊ के रास्ते किस ठिकाने पर जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने बताया कि जग्गा का नेटवर्क तलाशा जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसान आंदोलन में लोगों को भड़का तो नहीं रहा था।
आतंकी परमजीत सिंह और मलतानी का दाहिना हाथ
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि जग्गा खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह का दाहिना हाथ है। जग्गा मूल रूप से पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा फतेहगढ़ का रहने वाला है। वह पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित है। अमृतसर समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत करीब नौ मुकदमे हैं। जग्गा दो बार गुरदासपुर जेल में सजा भी काट चुका है।