{"_id":"61de2285cf77144a0921e5eb","slug":"priyanka-gandhi-vadra-said-do-not-get-caught-up-in-yogi-adityanaths-80-vs-20-talk-youth-vote-on-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी बोलीं : योगी के 80 बनाम 20 की बातों में न फंसे, मुद्दों पर वोट करें युवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी बोलीं : योगी के 80 बनाम 20 की बातों में न फंसे, मुद्दों पर वोट करें युवा
Wed, 12 Jan 2022 06:06 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:06 AM IST
सार
कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के तत्काल बाद घोषित कर दी जाएगी। पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के करीब 100-125 प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। यहां पहले और दूसरे चरण में मतदान है। हाईकमान ने लगभग 200-225 टिकट तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘80 बनाम 20’ वाले बयान की भर्त्सना करते हुए युवाओं से अपील की है कि वह विधानसभा चुनाव में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करें। प्रियंका ने कहा कि ऐसे बयान युवाओं के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा था, इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी का होगा और भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। योगी के इस बयान को कई अन्य विपक्षी दलों ने भी ध्रुवीकरण का प्रयास बताया। विपक्षी दलों का कहना है कि यह बयान राज्य में हिंदू और मुसलमानों के अनुपात के संदर्भ में दिया गया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता स्थगित
इसके अतिरिक्त जानकारी मिली है कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज होने वाली प्रेस वार्ता स्थगित कर दी है। प्रियंका गांधी इस समय अपने परिवार के साथ जन्म दिन मनाने के लिए रणथंबौर गई हुई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के तत्काल बाद
कांग्रेस की पहली सूची मकर संक्रांति के तत्काल बाद घोषित कर दी जाएगी। पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के करीब 100-125 प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। यहां पहले और दूसरे चरण में मतदान है। हाईकमान ने लगभग 200-225 टिकट तय कर दिए हैं।
बेरोजगारी का समाधान करना पीएम की जिम्मेदारी : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि बेरोजगारी एक बहुत गहरा संकट है, इसका समाधान करना पीएम की जिम्मेदारी है। देश जवाब मांग रहा है, बहाने बनाना बंद करो।