{"_id":"5c640faebdec2273960456bb","slug":"priyanka-gandhi-vadra-beats-mayawati-on-twitter-before-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मैदान में मायावती को छोड़ा पीछे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मैदान में मायावती को छोड़ा पीछे
Wed, 13 Feb 2019 07:09 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका-मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 का मुकाबला राजनीति के साथ सोशल मीडिया के मैदान में भी खुलकर खेला जा रहा है। हाल ही में दो ऐसे नाम ट्विटर की चिड़िया पर सवार हुए हैं जो अब तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे। बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस की नई महासचिव बनीं प्रियंका गांधी वाड्रा।
विज्ञापन
हालांकि ट्विटर पर आने के मामले में मायावती, प्रियंका से सीनियर हैं लेकिन इस मैदान में प्रियंका ने मायावती को मात दे दी है। फॉलोअर्स की दौड़ में प्रियंका फिलहाल 1 लाख 90 हजार के साथ कहीं आगे चल रही हैं। 10 फरवरी को ट्विटर से जुड़ने वाली प्रियंका के मुकाबले मायावती के अब तक करीब 84 हजार फॉलोअर ही बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजेदार बात ये भी है कि अब तक इस खाते से प्रियंका ने एक भी ट्वीट नहीं किया है, लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती के ट्विटर हैंडल @Mayawati के ब्लू टिक के साथ वेरिफाई हो जाने पर खूब चर्चा हो रही है। मायावती ने 6 अक्टूबर 2018, यानी प्रियंका से करीब चार महीने पहले ट्विटर ज्वाइन किया था। हालांकि, इसका औपचारिक एलान और ट्वीट करना 22 जनवरी से ही शुरू हुआ।
बता दें कि मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से 'सुश्री' हटाते हुए इसे @mayawati कर दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर के यह जानकारी दी।