{"_id":"5e7989d88ebc3e77a45ba8f7","slug":"priyanka-gandhi-sale-of-painting-to-rana-kapoor-could-be-proceeds-of-crime-says-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणा कपूर को पेंटिंग बेचने के मामले में मुश्किल में प्रियंका, ईडी ने बताया आपराधिक मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राणा कपूर को पेंटिंग बेचने के मामले में मुश्किल में प्रियंका, ईडी ने बताया आपराधिक मामला
Tue, 24 Mar 2020 09:47 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : twitter
यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर को एमएफ हुसैन की बनाई हुई पेंटिंग बेचने के मामले में प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला आपराधिक कार्रवाई का है और इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में प्रियंका गांधी से पूछताछ भी की जा सकती है। बता दें कि राणा कपूर फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। उनसे यस बैंक घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी के अनुसार, राणा कपूर ने प्रियंका गांधी को जो 2 करोड़ रुपये का भुगतान किया था, यह पैसा बैंक से उन्हें कुछ ही समय पहले मिला था। इस तरह यह मामला हमारी जांच का हिस्सा बन गया। खरीदार और विक्रेता दोनों के खिलाफ पीएमएलए अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
जमकर हुई थी राजनीति
यह मामला प्रकाश में आते ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर राजनीति भी हुई थी। भाजपा नेता और आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए थे जिसका पलटवार रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किया था।