फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What was allowed to happen in Gaza is a matter of great shame for humanity Priyanka Gandhi expressed her pain

Priyanka Gandhi: 'गाजा में जो होने दिया गया, वह मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात', प्रियंका गांधी का छलका दर्द

Fri, 23 Feb 2024 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 Feb 2024 08:02 AM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि मानवता लहूलुहान हो गई है और हममें से हर किसी को किसी दिन इसके लिए अकल्पनीय कीमत चुकानी पड़ेगी, जब तक कि हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे और जो सही है उसके लिए खड़े नहीं होंगे।

विज्ञापन
What was allowed to happen in Gaza is a matter of great shame for humanity Priyanka Gandhi expressed her pain
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गाजा में जारी इस्राइली सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के तौर पर दर्ज किया जाएगा। वहां न्याय, मानवता और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियमों को तार-तार किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिणी और मध्य गाजा में हुए थे हमले
दरअसल, खबर आई थी कि इस्राइली हमलों में दक्षिणी और मध्य गाजा में कम से कम 48 लोग मारे गए। इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसी संदर्भ में कांग्रेस महाचसिव की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन


'भयानक मिसाल कायम कर चुका'
प्रियंका गांधी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया है, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए एक बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरसंहार को देखकर आंखें बंद कर देना, हजारों निर्दोष बच्चों की निर्मम हत्या से मुंह मोड़ लेना, जब पूरा देश भूख से मर रहा हो और मदद की गुहार लगा रहा हो, जब अस्पतालों पर बमबारी हो रही हो, डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा हो और अपमानित किया जा रहा हो, तब कदम उठाने से इनकार करना और मरीजों को मरने देना, यह सब अब एक भयानक मिसाल कायम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया को चेताया
प्रियंका ने कहा कि मानवता लहूलुहान हो गई है और हममें से हर किसी को किसी दिन इसके लिए अकल्पनीय कीमत चुकानी पड़ेगी, जब तक कि हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे और जो सही है उसके लिए खड़े नहीं होंगे।


हाल ही में अस्पताल से मिली छुट्टी
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। प्रियंका स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी शामिल नहीं पाई थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस बीच प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed