फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi not seen when crimes against women take place in Cong ruled states Anurag Thakur

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का हाथ पकड़ने को कोई तैयार नहीं; प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

Tue, 03 Jan 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jan 2023 09:34 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका ने 'बेटी हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया था। लेकिन, जब कांग्रेस शासित राजस्थान और अन्य प्रदेशों में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और अपहरण जैसे अपराध होते हैं, तो वह कहीं नहीं होती हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi not seen when crimes against women take place in Cong ruled states Anurag Thakur
Anurag Thakur, Priyanka Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले महिलाओं पर केंद्रित नारा दिया था, लेकिन जब कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं होती हैं, तो वह कभी दिखाई नहीं देती हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस शासित राज्यों में अपराध पर प्रियंका की चुप्पी पर उठाए सवाल
ठाकुर प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का हर सहयोगी पार्टी छोड़ रहा है। उन्होंने कहा, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका ने 'बेटी हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया था। लेकिन, जब कांग्रेस शासित राजस्थान और अन्य प्रदेशों में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और अपहरण जैसे अपराध होते हैं, तो वह कहीं नहीं होती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस को एक-एक कर छोड़ रहा हर राजनीतिक दल'
अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, देखा जाए.. वो किस बेटी के हक के लिए आवाज उठाना चाहती हैं? प्रियंका गांधी के नेतृत्व वाले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना था। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने से इनकार करने पर ठाकुर ने कहा, हर राजनीतिक दल एक-एक करके कांग्रेस छोड़ रहा है। 
 

विज्ञापन

'भाजपा 2014, 2019 की तरह प्रचंड बहुमत से जीतेगी 2024 का चुनाव'
भाजपा नेता ने कहा, कोई भी 'हाथ' (कांग्रेस का चुनाव चिह्न) पकड़ने को तैयार नहीं है। जो पार्टियां कभी कांग्रेस की सहयोगी रही हैं, वे उस पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा 2023 में होने वाले सभी विधानसभा चुनावों और अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 2014 और 2019 की तरह प्रचंड बहुमत से जीतेगी। 
 

गुजरात में ओलंपिक आयोजित करने को लेकर क्या कहा?
गुजरात में 2036 में ओलंपिक आयोजित करने के भाजपा के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा, "मोदी है तो मुमकिन है।" ठाकुर के पास खेल विभाग भी है। उन्होंने आगे कहा, यह हमारे घोषणापत्र में है।

भाजपा नेता ने कहा, गुजरात ने 36 दिनों में सफलतापूर्वक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जो सात साल तक आयोजित नहीं किए गए थे। भारत इस समय जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, जो दुनिया को हमारी उपलब्धियां दिखाएगा। हमें और अधिक काम करना है। यहां ओलंपिक का आयोजन संभव है। गुजरात में भाजपा सरकार ने घोषणा की थी कि वह 2036 के खेलों के लिए मेजबानी के अधिकार हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed