फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Priyanka gandhi made morality weapon on Gandhi Jayanti, makes emotional appeal in Valmiki temple

बापू के जन्मदिन पर प्रियंका ने 'नैतिकता' को बनाया हथियार, वाल्मीकि मंदिर में की ये भावुक अपील

Fri, 02 Oct 2020 07:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 02 Oct 2020 07:52 PM IST
सार

मंदिर में आयोजित एक प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को बिल्कुल अकेला कर दिया गया है। उनसे कोई संपर्क नहीं कर पा रहा है, लेकिन वे परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगी...

विज्ञापन
Priyanka gandhi made morality weapon on Gandhi Jayanti, makes emotional appeal in Valmiki temple
Congress General Secretary Priyanka Gandhi at Valmiki Temple - फोटो : Special Arrangement

विस्तार

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से निबटने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हथियार 'नैतिकता' को अपनाने का संकेत दिया है। शुक्रवार को मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान वाल्मीकि और महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किया और कहा कि हाथरस की बहन को न्याय दिलाने के लिए वे राजनैतिक लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि उत्तर प्रदेश को सही रास्ते पर लाने के लिए लोगों को नैतिकता की लड़ाई जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी जब तक कि पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन


इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हाथरस जाने की अनुमति नहीं दी थी और राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मंदिर में आयोजित एक प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार को बिल्कुल अकेला कर दिया गया है। उनसे कोई संपर्क नहीं कर पा रहा है, लेकिन वे परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ेंगी। हाथरस मामले के बाद प्रियंका गांधी के यहां आने को विशेष दृष्टि से देखा जा रहा है।

विज्ञापन


वाल्मीकि समुदाय से आने वाले कांग्रेस नेता विनोद चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार राष्ट्रपिता के आदर्शों को हमेशा मानने वाला रहा है। यही कारण है कि उसने अपने राजनैतिक विरोधियों से निपटने के लिए कभी वैमनस्य की भावना से काम नहीं करता। वह हमेशा गांधी की राह पर चलकर सबको अपनाने और सबको न्याय दिलाने की बात करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार के हर कार्य में राष्ट्रपिता के सपने की झलक देखी जा सकती है। राहुल गांधी जब समाज के सबसे गरीब तबके को भोजन और सुरक्षा देने की बात करते हैं तो वे राष्ट्रपिता के ही सपने को पूरा करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने पिता के हत्यारों को भी माफ करने की बात कहकर अपने परिवार की उसी परंपरा को निभाने का काम किया था।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय दलितों पर अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया है। अब गांधी परिवार को उत्तर प्रदेश के सभी लोगों को अपनेे साथ लेकर अंतिम आदमी की लड़ाई लड़नी चाहिए। उत्तर प्रदेश की जनता एक विकल्प खोज रही है और कांग्रेस को अब यह विकल्प लोगों को उपलब्ध कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed