फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi is in foreign, but in indian media, not in jyotiraditya

विदेश में बैठी प्रियंका की देशभर में चर्चा, ज्योतिरादित्य को सब भूले 

Thu, 24 Jan 2019 05:52 AM IST
अनिल पांडेय शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi is in foreign, but in indian media, not in jyotiraditya
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

47 साल की प्रियंका गांधी विदेश में हैं।  कांग्रेस ने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बुधवार को पार्टी महासचिव बनाया है। ज्योतिरादित्य को पश्चिमी तो प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है। लेकिन इस घोषणा के बाद से कांग्रेस महासचिव ने देश के टीवी चैनल, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर स्पेस लूट लिया है। प्रियंका गांधी के साथ-साथ ज्योतिरादित्य को भी जिम्मेदारी मिली है, लेकिन वह खबरों में बहुत सीमित हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर पार्टी के सभी महासचिव, सचिव, नेता जमकर तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेसियों का उत्साह हिलोरें मार रहा है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने पर सधी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात के लिए नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है, जबकि देश में ज्यादातर केस में कहा जाता है कि परिवार ही पार्टी है। चुनाव प्रचार अभियान के रणनीतिकार से राजनेता बने जद(यू) के प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के लिए शुभकामना और बधाई दी है।  किशोर ने ट्वीट संदेश में कहा है कि राजनीति में सबसे अधिक प्रतीक्षित एंट्रियों में से एक चेहरे का प्रवेश हो ही गया है। प्रशांत किशोर करहते हैं कि लोग समय, सटीक भूमिका और दिए गए पद पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए यह एक खबर है। 

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आने पर बधाई दी और इसे कांग्रेस अध्यक्ष का अच्छा फैसला बताया। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी प्रियंका गांधी को शुभकामना देते हुए इसे कांग्रेस के परिवारवाद की संज्ञा दी। रेलमंत्री पीयुष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए रिजर्वेशन दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में केवल एक परिवार के लिए रिजर्वेशन है। 

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिवारवाद पर हमला करते हुए कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया और कहा कि इसका सीएमडी जो चाहेगा, वहीं होगा। थावर चंद गहलोत ने भी परिवारवाद पर हमला किया और कहा परिवार के बिना कोई नहीं असरदार लेकिन अबकी बार फिर मोदी सरकार।

सोशल मीडिया पर भी प्रियंका को लेकर छिड़ी बहस

ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी प्रियंका गांधी को लेकर बहस छिड़ गई है। कांग्रेस में  परिवार वाद का जहां आरोप लग रहा है, वहीं तमाम यूजर्स प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद भाजपा की राह को मुश्किल मानने लगे हैं। मीडिया के चेहरे दिबांग ने उत्तर प्रदेश में योगी के सीएम होने के कारण प्रियंका की राह को काफी कठिन बताया है। 

फेसबुक पर प्रियंका गांधी, उनके परिवार, बच्चों को लेकर पोस्ट का सिलसिला चल निकला है। कुछ यूजर प्रियंका गांधी को राजनीति में लाने के पीछे ईडी द्वारा राबर्ट वाड्रा को राजनीति में लाए जाने का कारण बता रहे हैं। एक यूजर ने कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार के कब्जे में बताया है तो एक यूजर ने नारे में अपनी बात कही है। उसका कहना है कि अब चलेगी कांग्रेस की आंधी, आ गई हैं प्रियंका गांधी।

टीवी चैनलों पर भी प्रियंका ही छाई रहीं 

टीवी चैनल पर भी प्रियंका गांधी को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। किसी भी पार्टी में किसी को महासचिव बनाये जाने पर कभी इस तरह की राजनीतिक हलचल नहीं देखने को मिली। इसके चलते केन्द्र सरकार का बनारस में प्रवासी भारतीय दिवस खास तवज्जो नहीं पा सका। प्रधानमंत्री के प्रवासी भारतीय दिवस में भाषण को भी प्रमुखता नहीं मिल पाई। इसके अलावा प्रयाग में चल रहे कुंभ से भी बुधवार का फोकस प्रियंका गांधी पर शिप्ट कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed