फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi attend Important meeting of UP polls

पहली बार यूपी चुनाव से जुड़ी बैठक में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, करेंगी चुनाव प्रचार

Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली 
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi attend Important meeting of UP polls

कांग्रेस को प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में उतरने की मौन सहमति मिल गई है। प्रियंका अभी तक मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करने तक सीमित रही हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस के वार रूम (बंगला 15, गुरुद्वारा रकाबगंज) में प्रियंका पहली बार अधिकृत तौर पर यूपी से संबंधित अहम बैठक में पहुंची। इस बैठक में राहुल गांधी की गैर मौजूदगी के कारण प्रियंका की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई और संगठन में नया जोश भर गया क्योंकि समाजवादी पार्टी में पहले से जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी यूपी के चुनाव में किस तरह से कितना सक्रिय रहेंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लेकिन दिवाली के बाद एक बार फिर वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी जिसमें उम्मीद है कि प्रियंका अपना फैसला सुनाएंगी। कांग्रेस प्रवक्ता पीएल पुनिया ने मीडिया से कहा है कि प्रियंका ने यूपी चुनाव प्रचार के लिए अपनी सहमति दे दी है। चुनावी तारीखें घोषित होने के बाद उनका कार्यक्रम तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका पहले से ही संगठन से जुड़ी जानकारी रखती हैं

Priyanka Gandhi attend Important meeting of UP polls

यूपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने सीधे तौर पर कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन दिवाली तक इंतजार करने की बात कही है। हालांकि प्रवक्ता आरपीएन सिंह का कहना है कि प्रियंका पहले से ही संगठन से जुड़ी जानकारी रखती हैं। यूपी चुनाव में प्रचार का फैसला पार्टी ने उन्हीं पर छोड़ दिया है। 

बैठक में प्रियंका बहुत कुछ तो नहीं बोलीं लेकिन हाल में हुई तीन यात्राओं के दिए गए फीडबैक को ध्यान से सुना। साथ ही भविष्य के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। प्रियंका को लेकर पार्टी लंबे समय से प्रयासरत है कि यूपी चुनाव प्रचार में उन्हें उतारकर इस बार चुनाव को कामयाब बनाया जाए। इंदिरा गांधी के जन्मदिवस 19 नवंबर के दिन उन्हें लांच करने की बात भी लंबे समय से पार्टी में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed