{"_id":"580400834f1c1bd8752925f9","slug":"priyanka-chopra-came-in-support-of-pakistani-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कलाकारों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- उन्हें यूं निशाना बनाना सही नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक कलाकारों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- उन्हें यूं निशाना बनाना सही नहीं
एजेंसी/न्यूयार्क
Updated Mon, 17 Oct 2016 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग पर नाखुशी जाहिर की है। प्रियंका ने बैन करने की मांग अनुचित बताते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को निशाना बनाने से बुरे परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते माह उड़ी में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मनसे ने तो पाक कलाकारों को देश छोड़ने की चेतावनी भी दे चुकी है। वहीं, इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (इंपा) ने सीमा पार से आने वाले कलाकारों को बैन करने के लिए प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।
विज्ञापन
हाल ही में सिनेमा मालिक और एग्जीबिटर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और गुजरात में पाक कलाकारों की फिल्में नहीं प्रदर्शित करने की घोषणा कर चुकी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि ऐसे मसले पर हमेशा कलाकारों की मुखालफत करना नेताओं का एजेंडा हो गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कलाकारों को ही क्यों? डॉक्टरों, व्यापारियों या दूसरे वर्गों पर बैन की मांग क्यों नहीं उठाई जाती है।
विज्ञापन