फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Private sector health insurance companies are offering 80 to 100 percent discount on renewal premium in Maharashtra

महाराष्ट्र: निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनियां नवीकरण प्रीमियम पर दे रही हैं 80 से 100 प्रतिशत की भारी छूट

Mon, 01 Mar 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 01 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Private sector health insurance companies are offering 80 to 100 percent discount on renewal premium in Maharashtra
स्वास्थ्य बीमा

निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को नवीकरण प्रीमियम पर 80 से 100 प्रतिशत की छूट दे रही हैं। इसके अलावा वे अपने ग्राहकों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने को कई अन्य लाभ भी प्रदान कर रही हैं। ज्यादातर स्वास्थ्य बीमा कंपनियां दावा-मुक्त वर्ष के लिए नो-क्लेम बोनस की पेशकश करती हैं। लेकिन यह 25 से 50 प्रतिशत के बीच होता है।

विज्ञापन


वहीं आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस पर्याप्त मात्रा में एक्विट डेज (एक एक्टिव डे का आशय 10,000 स्पेप्स या बीमा कंपनी द्वारा तय किसी अन्य फिटेनस गतिविधि से है) को पूरा करने पर 100 प्रतिशत प्रीमियम का रिटर्न रही है।
विज्ञापन


एक अन्य कंपनी फ्यूचर जनरली ने इसी महीने एक योजना की पेशकश की है। इसके तहत यदि ग्राहक ने पिछले पॉलिसी वर्ष में कोई क्लेम (दावा) नहीं किया है, तो उसे पॉलिसी के नवीकरण पर 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य बिड़ला हेल्थ बीमित व्यक्ति के पर्याप्त मात्रा में हेल्थ रिटर्न अर्जित करने पर ग्राहक को 100 प्रतिशत हेल्थ रिटर्न उपलब्ध कराएगी। कंपनी अपने ग्राहकों की जीवनशैली पर एक्टिव हेल्थ ऐप के जरिये नजर रखेगी। पिछले सप्ताह आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने दावा किया था कि वह प्रीमियम पर 100 प्रतिशत रियायत देने वाली एकमात्र कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed