फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private firm staff held for morphing pictures of female colleagues in bengaluru

Bengaluru: बॉयफ्रेंड का फोन खोलने पर पैरों से खिसकी जमीन, 13 हजार से अधिक महिलाओं की नग्न तस्वीरें

Thu, 30 Nov 2023 11:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:49 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य संतोष ने 13 हजार से अधिक महिलाओं की नग्न तस्वीरें अपने फोन में संभाल कर रखी थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी महिला सहकर्मियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन
Private firm staff held for morphing pictures of female colleagues in bengaluru
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक निजी कंपनी के 25 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ-साथ अपने संग काम करने वाली महिला सहकर्मियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


23 नवंबर को शिकायत दी गई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य संतोष ने 13 हजार से अधिक महिलाओं की नग्न तस्वीरें अपने फोन में संभाल कर रखी थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपनी महिला सहकर्मियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की। शख्स के खिलाफ कंपनी के वकील की ओर से 23 नवंबर को शिकायत दी गई थी। इसी आधार पर बंगलूरू में साइबर अपराध पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


यह है मामला
अधिकारी ने बताया कि संतोष पिछले चार महीनों से अपनी महिला सहकर्मी के साथ रिश्ते में था। उसने कथित तौर पर अपने फोन पर कुछ निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया था। हाल ही में महिला ने चुपचाप से इन तस्वीरों को हटाने के लिए उसका फोन लिया और जब गैलरी खोली तो वह दंग रह गई। उसने देखा कि फोन में कई महिलाओं की नग्न तस्वीरें थीं और अन्य महिला सहकर्मियों की तस्वीरों के साथ भी छेड़छाड़ की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
इसके बाद महिला ने कार्यालय के कर्मचारियों से संपर्क किया और उन्हें इसके बारे में बताया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी खुशी के लिए तस्वीरों से छेड़छाड़ की। पुलिस ने कहा कि संतोष पिछले पांच महीनों से फर्म में ग्राहक सेवा एजेंट के रूप में काम कर रहा था। इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने इनमें से कोई तस्वीर किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो पोस्ट नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed