फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Privacy will be saved on social media only after removing data from server

सर्वर से डाटा हटाने के बाद ही बचेगी सोशल मीडिया पर निजता

Wed, 20 Jan 2021 06:56 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम
अमर उजाला रिसर्च टीम Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 20 Jan 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
Privacy will be saved on social media only after removing data from server
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला

कभी राजनीतिक सेवाएं दे रही कंपनियों तो कभी विज्ञापनदाताओं को आपका डाटा बेचकर फेसबुक, गूगल और अन्य टेक कंपनियां खुद लाखों-करोड़ों कमाने और आपको उत्पाद बनाने पर तुली है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इनसे अपनी निजता कैसे बचाई जा सकती है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक व्हाट्सएप आदि की शर्तें ऐसी हैं कि इनसे बचाव के लिए मोबाइल से इनके एप व अपना अकाउंट डिलीट करना ही एकलौता विकल्प रह जाता है। गूगल की सेटिंग्स में बदलाव करके इससे बचा जा सकता है। तीन प्रमुख प्लेटफार्म पर डाटा सुरक्षा के बारे में जानें :
विज्ञापन


गूगल: 'एड पर्सनलाइजेशन' से बचें 
निजी जानकारियां और हजारों ऑनलाइन गतिविधियां विश्व का बड़ा सर्च इंजन गूगल हमारे ही फोन से डाटा पर्सनलाइजेशन के बहाने अपने सर्वर पर इसे स्टोर कर रहा है। इतना ही नहीं इस सर्च इंजन से हमारे डाटा के माध्यम से 150 से अधिक विज्ञापन कंपनियों से मुनाफा कमा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन कंपनियों को भी सूची से हटाएं

  • फोन की सेटिंग में जाएं। गूगल आइकॉन पर क्लिक करें। कुछ फोन में यह आइकॉन सिस्टम एंड डिवाइस या अकाउंट एंड सिंक विकल्प में मिलेगा।
  • मैनेज योर गूगल अकाउंट पर क्लिक करें। गूगल अकाउंट नजर आएगा। इसमें डाटा एंड पर्सनलाइजेशन सेक्शन पर जाएं। वेब एक्टिविटी लोकेशन हिस्ट्री को स्टोर करने से रोकने का विकल्प चुनें।
  • एड पर्सनलाइजेशन सेक्शन से ऐड सेटिंग पर क्लिक करें। मोर ऑप्शंस में जाकर ऐड पर्सनलाइजेशन बंद कर सकते हैं।
  • एड पर्सनलाइजेशन बंद करते समय यूजर अपनी ऑनलाइन चॉइस देख सकते हैं। यहां क्लिक करके डिजिटल एडवरटाइजिंग अलायंस यानी डीएए में शामिल 120 से अधिक कंपनियों की सूची देखी जा सकती हैं जो आपको विज्ञापन भेज रही हैं। कंपनियों से ऑप्ट-आउट विकल्प भी चुनना होगा।

व्हाट्सएप : एप डिलीट करके भी छुटकारा नहीं

3 महीने रहेगा डाटा
कंपनी 90 दिन तक आपका डाटा रखती है ,यह डाटा सॉफ्टवेयर की खामियां सुधारने में मदद करता है।

एप नहीं, अकाउंट डिलीट करें

  • अगर आप व्हाट्सएप की नई नीति से खुश नहीं हैं तो केवल एप डिलीट करके इससे बच नहीं सकते। आपने इसे जितने समय तक उपयोग किया उतने में जनरेट हुई निजी जानकारियां व्हाट्सएप या कहें इसकी मालिकाना कंपनी फेसबुक के सर्वर में मौजूद रहेंगी।
  • व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएं। एप के ऊपरी हिस्से में बने तीन बिंदुओं के जरिए खुलेगी। अकाउंट सेक्शन में जाएं। इसमें आपको डिलीट माय अकाउंट ऑप्शन को चुनें।
  • यहां अपना फोन नंबर लिखकर अकाउंट डिलीट करने का विकल्प पर क्लिक करें। इसे बाद में रिकवर नहीं किया जा सकता।

फेसबुक : 90 दिन तक स्टोर रहता है डाटा
अगर लगता है कि फेसबुक डाटा का मनमाना उपयोग कर सकता है तो इसे अकाउंट डिलीट करके ही खत्म कर सकते हैं।

ऐसे करें अकाउंट डिलीट

  • एप स्क्रीन के दाएं हिस्से फेसबुक के सेटिंग्स एंड प्राइवेसी सेक्शन में जाएं। यहां सेटिंग्स पर क्लिक करें और बाय कॉलम में बने योर फेसबुक इंफॉर्मेशन पर क्लिक करें।
  • डी एक्टिवेशन एंड डिलीशन पर क्लिक करें।
  • यहां परमानेंटली डिलीट अकाउंट को चुने और अकाउंट डिलीट करें। पासवर्ड भरकर प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed