{"_id":"571fface4f1c1b0a61a91955","slug":"prisoners-want-to-cylinder-blast-in-deoria-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कैदियों के कब्जे में थे गैस सिलेंडर, बहुत खतरनाक थी योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देवरिया: कैदियों के कब्जे में थे गैस सिलेंडर, बहुत खतरनाक थी योजना
Wed, 27 Apr 2016 05:31 AM IST
अनूप तिवारी/अमर उजाला, देवरिया
अनूप तिवारी/अमर उजाला, देवरिया
Updated Wed, 27 Apr 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंदी रक्षकों और बंदियों के बीच विवाद के बाद यूपी के देवरिया का जिला कारागार सुर्खियों में आ गया। हालांकि एसपी प्रभाकर चौधरी की सूझबूझ से कारागार में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि बंदियों ने कुछ योजना ही ऐसी बनाई थी।
2 of 10
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
सुनियोजित हमले की रुपरेखा में सबसे बड़ी बात यह थी कि जेल अधीक्षक को दौड़ाने के बाद करीब सौ बंदियों ने मेस को अपने कब्जे में ले लिया। दाल, रोटी, चना, चाय सहित अन्य सामान जमीन पर फेंकने के बाद करीब बीस गैस सिलेंडर को अपने कब्जे में ले लिया। सभी सिलेंडरों को गेट नंबर दो के पास रख दिया और बगल में आग लगा दी।
3 of 10
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
बंदियों ने बैरकों की सभी दीवारों को तोड़कर ईंटों को इक्कठा कर लिया। पुस्तकालय और अर्धनिर्मित बाथरूम में मौजूद ईट को भी अपने कब्जे में ले लिया था। एसपी जब हमराहियों के साथ जेल में दाखिल हुए तो बदमाशों की मंशा भांप गए। उन्होंने पहले बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बिना समय गवाएं शहर के सटे सभी थानेदारों के साथ अतरिक्त फोर्स को बुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
करीब पंद्रह फीट की चार दीवारी फंदकर एसपी ने बदमाशों के चाल की रूप रेखा को पहचान लिया। एसपी को दीवार पर चढ़ा देख अन्य पुलिसकर्मी भी फॉर्म में आ गए। बंदियों की तरफ कई आंसू गैस छोड़े गए लेकिन पछुआ हवा के कारण सबसे अधिक परेशानी पुलिसकर्मियों को हुई। फिर दूसरे तरफ आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
5 of 10
देवरिया जेल में बवाल
- फोटो : amar ujala bureau
उपद्रवी गैस सिलेंडरों को आग के हवाले करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एसपी, एएसपी, कोतवाल, पीआरओ, भलुअनी और रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष मुख्य गेट पर पहुंचे और उसे खोलने का प्रयास करने लगे, लेकिन ताले के अंदर शातिरों ने कागज डाल रखा था। बाद में उसे खोलकर पुलिसकर्मी गेट के अंदर दाखिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।