{"_id":"62d00b534428ed683b2fb187","slug":"prisoner-attempts-escape-from-jail-climbs-on-tree-in-kerala-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटी किस्मत: जेल से भागने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा कैदी, टूट गई डाल और फिर हुआ कुछ ऐसा...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फूटी किस्मत: जेल से भागने की कोशिश में पेड़ पर चढ़ा कैदी, टूट गई डाल और फिर हुआ कुछ ऐसा...
Thu, 14 Jul 2022 05:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Jul 2022 05:56 PM IST
सार
केरल की सेंट्रल जेल में बड़ी नाटकीय घटना सामने आई है। यहां हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के फरार होने की कोशिश की, लेकिन उसकी किस्मत ने उसे धोखा दे दिया।
विज्ञापन
जेल से भागते समय पकड़ा गया कैदी
- फोटो : Social Media
विस्तार
केरल की सेंट्रल जेल में बड़ी नाटकीय घटना सामने आई है। यहां हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के फरार होने की कोशिश की, लेकिन उसकी किस्मत ने उसे धोखा दे दिया। जानकारी के मुताबिक, कैदी ने जेल परिसर से पेड़ पर चढ़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसे पकड़ने के लिए जेल अधिकारी भी पेड़ पर चढ़ गए। इसी धरपकड़ में कैदी जिस डाल पर था, वो टूट गई और कैदी जेल अधिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल में जा गिरा। इस घटना का वीडियो वहां स्थानीय मीडिया चैनलों पर चलाया गया था। इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जेल से भागने की कोशिश करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने बताया कि कोट्टायम का रहने वाले सुभाष हत्या के मामले में सजा काट रहा है। वह शाम को जेल की दीवार फांदकर पास के सरकारी परिसर में स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया, जब उससे नीचे आने के लिए कहा गया तो उसने इनकार कर दिया। इस पर जेल अधिकारी उसे पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े।
विज्ञापन
इस पर वह एक डाल से दूसरी डाल पर जाकर अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान एक डाल टूटी और कैदी सीधे दमकल विभाग के सुरक्षा जाल में जा गिरा। अब उस पर जेल से भागने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन