फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prince Charles

ताज में प्रिंस चार्ल्स की ख्वाहिश नहीं हो सकी पूरी

Tue, 12 Apr 2016 05:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 12 Apr 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
Prince Charles

ब्रिटेन का शाही परिवार ताजमहल का मुरीद है। ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य ताज के दीदार के लिए स्पेशल विजिट पर आते रहे हैं, लेकिन यह दूसरा मौका होगा जब शाही परिवार का जोड़ा एक साथ ताज के दीदार के लिए आएगा।

विज्ञापन


जनवरी 1961 में महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के बाद प्रिंस विलियम अपनी पत्नी के साथ जोड़े के रूप में ताज के दीदार के लिए 16 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले प्रिंस विलियम के पिता प्रिंस चार्ल्स ने 1980 में और 1992 में मां प्रिंसेज डायना ने अकेले-अकेले ही ताज का दीदार किया था, जबकि प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी के साथ ताज का दीदार करना चाहते थे। 
विज्ञापन

 
पूरी न हो सकी प्रिंस चार्ल्स की ख्वाहिश 
1980 में प्रिंस चार्ल्स जब ताजमहल देखने आए थे तो उन्होंने भी ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर उसी संगमरमरी सीट पर बैठकर फोटो खिंचवाए थे, जिस पर 1992 में उनकी पत्नी डायना ने। बाद में वही सीट डायना सीट के नाम से चर्चित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस चार्ल्स ने ताजमहल के दीदार के ठीक एक साल बाद 1981 में डायना से शादी कर ली। 1992 में प्रिंसेज डायना ताजमहल आईं, लेकिन चार्ल्स के बिना। डायना को ताज में यह अकेलापन खूब खला और ताज दौरे के बाद ही प्रिंस से डायना के अलग होने की कहानी शुरू हो गई।

चार्ल्स के फोटो और हस्ताक्षर की खोज
आगरा। 16 अप्रैल को प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडिल्टन के साथ ताजमहल देखने आएंगे। शहर के फोटो स्टूडियो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के फोटो सहेजकर रख चुके हैं, लेकिन प्रिंस चार्ल्स की तस्वीरें तलाशी जा रही हैं।


एएसआई के रिकार्ड में भी प्रिंस के फोटो और उनके कमेंट नहीं हैं। प्रिंस को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए उनकी दादी, पिता और मां के फोटो और कमेंट निकालने की तैयारियां हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed