फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narenra Modi birthday wishes President Murmu to opposition leaders

PM Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने दी बधाई, वाराणसी के हनुमान मंदिर में की गई विशेष प्रार्थना

Sun, 17 Sep 2023 10:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Sep 2023 10:42 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह कामना करती है कि मोदी अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से अमृत काल के दौरान हर क्षेत्र में भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

विज्ञापन
Prime Minister Narenra Modi birthday wishes President Murmu to opposition leaders
PM Modi Birthday - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश-विदेश के अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा इस खास मौके को चिन्हित करने के लिए कई कल्याणकारी पहलों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए आज से 2 अक्तूबर यानी की महात्मा गांधी की जयंती तक "सेवा पखवाड़ा" भी शुरू करेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह कामना करती है कि मोदी अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से अमृत काल के दौरान हर क्षेत्र में भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी संगठन हो या सरकार, हमें मोदी जी से हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती है।'
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, लोगों के विकास और राष्ट्र की प्रगति को एक उचित आकार दिया है।' सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नड्डा ने कहा, 'अंत्योदय' का हमारा ध्येय आज देश के प्रत्येक गांव में व समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर 'विकसित भारत' के संकल्प सिद्धि का मंत्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रियों ने जन्मदिन की बधाई दी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, 'पीएम मोदी ने न केवल भारत को एक नईं पहचान दी है. बल्कि संपूर्ण विश्व में उनका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध मोदी जी ने भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है।' केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी पीएम मोदी को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'गरीबों को बिना भ्रष्टाचार के सीधे योजनाओं का लाभ प्रधानमंत्री मोदी ने पहुंचाया है। लोगों की सेवा ऐसे ही आगे करने के लिए भगवान उन्हें बल दे।'  उत्तर प्रदेश के वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 73 किलो का लड्डु का केक बनाया गया और विशेष प्रार्थना भी की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed