फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to visit Gujarat on September 29-30 For various projects worth around Rs 29,000

Gujarat: दो दिनों की गुजरात यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, देंगे 29 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Tue, 27 Sep 2022 01:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Sep 2022 01:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी  में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to visit Gujarat on September 29-30 For various projects worth around Rs 29,000
पीएम मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी  में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी नई ब्रॉड गेज लाइन का भी शिलान्यास करेंगे जिससे तीर्थयात्रियों को अंबाजी की यात्रा करने में आसानी होगी। इसके अलावा पीएम मोदी भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे और गुजरात में पहली बार 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे 
प्रधानमंत्री मोदी भावनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे जो 20 एकड़ में फैला है और 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (आरएससी) भावनगर दास नाला, नारी गाम, अहमदाबाद राजमार्ग, भावनगर के पास स्थित है।
विज्ञापन


30 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को हरी झंडी दिखाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी 30 सितंबर, 2022 को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को हरी झंडी दिखाएंगे। यह थलतेज अपैरल पार्क को जोड़ने वाली 21 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा। 12,925 करोड़ की कुल लागत से विकसित, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण में 40 किलोमीटर का विस्तार शामिल है जिसमें 32 गलियारे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी भावनगर में  APPL कंटेनर का भी उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी भावनगर में APPL कंटेनर (AAWADKRUPA PLASTOMECH PVT. LTD) परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधान मंत्री के 'मेक इन इंडिया' की घोषणा के बाद, भारत सरकार ने भावनगर में एक कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना की थी। पहला प्रोटोटाइप कंटेनर 2019 में बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed