पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को करेंगे संबोधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 67वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने शनिवार को खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
Do tune in tomorrow, 26th July, at 11 AM. #MannKiBaat. pic.twitter.com/Px52Xrm2bY
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 25, 2020
Prime Minister Narendra Modi to address the nation through his radio programme 'Mann Ki Baat' at 11 AM tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/kuqCiUMNpv
— ANI (@ANI) July 25, 2020
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 जुलाई को किए अपने ट्वीट में कहा था कि जो भी 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए कोई सलाह देना चाहते हैं तो वे विभिन्न माध्यमों से दे सकते हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुझे यकीन है कि आप इस बारे में जानते होंगे कि कैसे सामूहिक प्रयास से प्रेरणादायक बदलाव हुए और कैसे सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं। बेशक आप उन पहलुओं से भी परिचित होंगे, जिन्होंने लोगों की जिंदगी में बदलाव किए हैं। कृपया आप उन्हें इस महीने की 26 तारीख को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए साझा करें।'
I am sure you would be aware of inspiring anecdotes of how collective efforts have brought about positive changes.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2020
You would surely know of initiatives that have transformed many lives.
Please share them for this month’s #MannKiBaat, which will take place on the 26th!