फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra modi remembers Netaji Subhash Chandra Bose on his Birth Anniversary

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

Tue, 23 Jan 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra modi remembers Netaji Subhash Chandra Bose on his Birth Anniversary
सुभाष चंद्र बोस
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बिना पूरी नहीं हो सकती है। 23 जनवरी 1897 को भारत के इस सपूत का जन्म बंगाल में प्रभावति देवी और जानकीनाथ बोस के घर पर हुआ था। 14 भाई-बहनों में बोसा का स्थान 9वां था। स्वतंत्रता के जुनून ने उन्हें लोगों के दिलों में एक हीरो बना दिया था। उनके ओजस्वी भाषणों को सुनकर युवा देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने के लिए निकल पड़ते थे। नेताजी एक युवा नेता थे। जिनकी विचारधारा कांग्रेस से अलग थी इसलिए बाद में वे पार्टी से अलग हो गए थे। मगर 1938-39 तक उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।
विज्ञापन


आज उनकी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वीरता हर भारतीय को गौरान्वित करती है। उनकी जयंती के मौके पर आज हम उन्हें नमन करते हैं। मोदी ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें नेताजी के भाषण शामिल हैं। बता दें कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। इसमें शामिल नौजवान देश की आजादी के लिए मर-मिटने को तैयार थे।
विज्ञापन


सुभाष चंद्र की जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए भारत सरकार ने उनसे जुड़ी फाइलों को पब्लिक कर दिया था। हालांकि एक सवाल जिसका जवाब आज तक नहीं मिला है वो है कि क्या वाकई हवाई दुर्घटना में नेताजी की मौत हो गई थी या वे वेश बदलकर रह रहे थे। उनका नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी युवाओं की रगों में जोश पैदा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed