प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों का जायजा लिया
- प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कामों का जायजा लिया
- बदरीनाथ और केदारनाथ में चल रहे कामों के लिए हर संभव मदद करेगी केंद्र सरकार
- रामबाड़ा के छोटे-छोटे हिस्सों को केदारनाथ से जोड़ा जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए केदारनाथ धाम में चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और ड्रोन के माध्यम से उनका अवलोकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मन्दिर परिसर, आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती घाट पर बने पुल, केदारनाथ में बन रही गुफाओं, मन्दाकिनी नदी पर बन रहे पुल और मंदाकिनी और सरस्वती के संगम पर बन रहे घाटों का भी जायजा लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ में विभिन्न कार्यों के लिए राज्य सरकार को केंद्र से हर सम्भव मदद दी जाएगी। उन्होंने बदरीनाथ के लिए भी विकास योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें अगले 100 साल तक की परिकल्पना का हिसाब रखा जाए।
Prime Minister Narendra Modi today conducted a review of the Kedarnath Math development and reconstruction project with the Uttarakhand state government via video conferencing: Prime Minister's Office https://t.co/DMwotrzZIe pic.twitter.com/4c3HdBcqjk
— ANI (@ANI) June 10, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामबाड़ा से केदारनाथ तक छोटे-छोटे हिस्सों को केदारनाथ की स्मृतियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अध्यात्म से संबंधित अनेक कार्य किए जा सकते हैं जिनकी ओर ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन के साथ ही यहां से जुड़े धार्मिक और पारंपरिक महत्व के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ही केदारनाथ के आस-पास बनाई जा रही गुफाओं के सुनियोजित तरीके से विकास करने को कहा ताकि उनका स्वरूप आकर्षक हो। उन्होंने यह भी कहा कि अभी केदारनाथ में निर्माण कार्य तेजी से किए जा सकते हैं और प्राथमिकता के कार्यों को चिह्नित कर पहले उन्हे पूरा कर लिया जाए।