फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition

PM Modi On MUDRA: 'आप अखबार में पढ़ते हैं कि यह अमीरों की सरकार है...', पीएम मोदी का जवाब सुन खूब लगे ठहाके

Tue, 08 Apr 2025 10:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा,  'मैंने पूरे भारत से मुद्रा लाभार्थियों को अपने निवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने इस योजना से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में रोचक जानकारी साझा की।' 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना की 10वीं वर्षगांठ पर लाभार्थियों से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना के तहत 33 लाख करोड़ रुपये के जमानत-मुक्त ऋण दिए गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मुद्रा योजना मोदी की प्रशंसा के लिए नहीं है। यह योजना मेरे देश के युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस देने के लिए है।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'भारत के लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं', PM मोदी ने अपने आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से की बात

विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों को बिना किसी गारंटी के 33 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। आप अखबार में पढ़ते हैं कि यह अमीरों की सरकार है। अगर आप सभी अमीरों का जोड़ भी दें तो भी उन्हें 33 लाख रुपए नहीं मिले होंगे। 33 लाख करोड़ रुपए देश के आम आदमी को दिए गए हैं। आज भारत के युवा, उनके पास जो उद्यमशीलता का हुनर है, अगर उन्हें थोड़ी सी मदद मिल जाए तो बहुत बड़े नतीजे मिलते हैं। यह मुद्रा योजना किसी भी सरकार के लिए आंख खोलने वाली है। इसमें सबसे ज्यादा महिलाएं आगे आई हैं।

यह भी पढ़ें- बीते दिन की गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार; सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने कहा, 'इस योजना को लागू हुए 10 साल हो गए हैं। सामान्य तौर पर सरकार का स्वभाव क्या है? वो निर्णय लेते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और घोषणा करते हैं कि हम ये करेंगे और फिर कुछ लोगों को बुलाकर दीये जला देते हैं। लोग ताली बजाते हैं और अखबार में छप जाता है और उसके बाद कोई नहीं पूछता। ये सरकार ऐसी है कि किसी योजना के परिणामों का मूल्यांकन 10 साल बाद करती है। हम लाभार्थियों से उनके अनुभव के बारे में पूछ रहे हैं और अगर इसमें कोई बदलाव लाने की जरूरत है, कुछ सुधार की जरूरत है, तो हम उस दिशा में भी आगे बढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI

क्या है पीएम मुद्रा योजना?
देश में कई नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं, जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, पैसों और जानकारी के अभाव में वह अपने बिजनेस शुरू करने के विचार को मूर्त रूप नहीं दे पाते हैं। इसी चीज को देखते हुए और देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत भारत सरकार लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के प्रदान कर रही है।

Prime Minister Narendra Modi interacted with Mudra Yojana Beneficiaries Slams Rahul Gandhi Opposition
पीएम मोदी की मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात - फोटो : PTI

तीन कैटेगरी के अंतर्गत लोन प्रदान किया जाता है
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लभार्थी को तीन कैटेगरी के अंतर्गत लोन प्रदान किया जाता है। इसमें शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है। किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये का लोन सरकार देती है। वहीं तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये का लोन सरकार लभार्थी को देती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed