फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi inaugurates the headquarters of the Indian National Space Promotion and Authorisation Centre IN-SPACe in Ahmedabad.

PM Modi In Gujarat: पीएम मोदी ने किया  IN-SPACe के मुख्यालय का उद्घाटन, बोले- देश को विजेता बनाने का अभियान शुरू

Fri, 10 Jun 2022 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Jun 2022 05:20 PM IST
सार

IN-SPACe एक नोडल एजेंसी होगी, जो अंतरिक्ष गतिविधियों और गैर-सरकारी निजी संस्थाओं को अंतरिक्ष से जुड़ी सुविधाओं के विभाग के उपयोग की अनुमति देगी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi inaugurates the headquarters of the Indian National Space Promotion and Authorisation Centre IN-SPACe in Ahmedabad.
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय का उद्घाटन किया। इसे जून 2020 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने IN-SPACe के मुख्यालय का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी के आधुनिक भारत की विकास यात्रा में एक शानदार अध्याय जुड़ा है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के मुख्यालय के लिए सभी देशवासियों को और वैज्ञानिक समुदाय को बहुत-बहुत बधाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि IN-SPACe भारत के युवाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देगा। चाहे वो सरकार में काम कर रहे हों या प्राइवेट सेक्टर में। IN-SPACe सभी के लिए बेहतरीन अवसर बनाएगा। IN-SPACe में भारत की स्पेस इंडस्ट्री में क्रांति लाने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि बड़े विचार ही तो विजेता बनाते हैं। स्पेस सेक्टर में सुधार करके, उसे सारी बंदिशों से आजाद करके, IN-SPACe के माध्यम से प्राइवेट इंडस्ट्री को भी सपोर्ट करके देश आज विजेता बनाने का अभियान शुरू कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कोई साइंटिस्ट है या किसान-मजदूर है, विज्ञान की तकनीकियों को समझता है या नहीं समझता है, इन सबसे ऊपर हमारा स्पेस मिशन देश के जन-गण के मन का मिशन बन जाता है। मिशन चंद्रयान के दौरान हमने भारत की इस भावनात्मक एकजुटता को देखा था।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में स्पेस-टेक एक बड़े क्रांति का आधार बनने वाला है। स्पेस-टेक अब केवल दूर स्पेस की नहीं, बल्कि हमारे पर्सनल स्पेस की टेक्नालजी बनने जा रही है।




जानकारी के मुताबिक, IN-SPACe एक नोडल एजेंसी होगी, जो अंतरिक्ष गतिविधियों और गैर-सरकारी निजी संस्थाओं को अंतरिक्ष से जुड़ी सुविधाओं के विभाग के उपयोग की अनुमति देगी। इसका मकसद अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा निजी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा।

अमित शाह ने कही यह बात
इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में अधिकांश इतिहासकारों ने पांड्या, चोल, मौर्य, गुप्त और अहोम जैसे कई गौरवशाली शासनों की अनदेखी की और केवल मुगलों के इतिहास को तरजीह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतिहास सरकार और किताबों से नहीं बल्कि घटनाओं से बनता है। हमें सच्चाई लिखने से अब कोई नहीं रोक सकता। अब हम स्वाधीन हैं। हम अपना इतिहास लिख सकते हैं।


‘महाराणा : सहस्र वर्षों का धर्मयुद्ध’ पुस्तक का विमोचन करते हुए शाह ने शुक्रवार को कहा कि 1,000 वर्षों से संस्कृति, भाषा और धर्म की रक्षा के लिए लड़ी गई लड़ाई व्यर्थ नहीं गई, क्योंकि भारत अब दुनिया के सामने फिर से सम्मान के साथ खड़ा है। शाह ने कहा, मैं इतिहासकारों को बताना चाहता हूं। पांड्या राजवंश ने 800 साल शासन किया। अहोम ने असम में 650 साल शासन किया।

उन्होंने बख्तियार खिलजी, औरंगजेब को हराया और असम को संप्रभु रखा। शाह ने कहा कि इन साम्राज्यों पर संदर्भ पुस्तकें लिखी जानी चाहिए और यदि वे लिखी जाती हैं तो जिस इतिहास को हम गलत मानते हैं वह धीरे-धीरे मिट जाएगा और सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed