{"_id":"621b81074f368f11f805f0f6","slug":"prime-minister-narendra-modi-high-level-meeting-on-the-ukraine-issue-maid-war-with-russia-all-updates-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईलेवल बैठक: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने की चर्चा, बोले- हमारे छात्रों की सुरक्षा और वतन वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाईलेवल बैठक: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने की चर्चा, बोले- हमारे छात्रों की सुरक्षा और वतन वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता
Sun, 27 Feb 2022 11:52 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:52 PM IST
सार
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इस बीच पीएम मोदी यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। जानकारी के अनुसार, यह बैठक अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी शंखनाद का आयोजन करने गए प्रधानमंत्री की वहां से वापसी के तुरंत बाद शुरू हुई। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीएम की उच्च स्तरीय बैठक दो घंटे से ज्यादा समय तक चली। इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान निकासी में तेजी लाने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई थी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई मंत्री शामिल हुए थे।
इस बैठक के बाद पीएम ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। इस दौरान पीएम ने अपने लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराते हुए कहा कि रूस और नाटो के बीच मतभेद को केवल ईमानदार बातचीत के माध्यम से ही सुलझाया जा सकता है।
वहीं, शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की थी। जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में समर्थन देने का अनुरोध किया था और देश में हालात की जानकारी साझा भी की थी।