फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi has a deep attachment to the country cultural heritage

Bihu Festival: सांस्कृतिक विरासत से गहरा लगाव, विविधता को सम्मान देना सिखा रहे मोदी

Sat, 15 Apr 2023 06:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 06:22 AM IST
सार

पीएम मोदी ने बैसाखी, बोहाग बिहू, पुतांडु और उड़िया नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ये त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाते हैं। फसल पककर तैयार होने की खुशी से जुड़े ये त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाए जाते हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi has a deep attachment to the country cultural heritage
बिहू - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सांस्कृतिक विरासत से गहरा लगाव रखते हैं। अलग-अलग क्षेत्रों और धर्मों के उत्सवों में शरीक होकर वे देश की विविधता को सम्मान देने की सीख देते रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बैसाखी, बोहाग बिहू, पुतांडु और उड़िया नव वर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ये त्योहार हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को दर्शाते हैं। फसल पककर तैयार होने की खुशी से जुड़े ये त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से मनाए जाते हैं। शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी के सुरसजई स्टेडियम में पहुंच मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 11,000 कलाकारों ने भाग लिया। पिछले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर तमिल नववर्ष समारोह में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होने कहा, पुतांडु प्राचीनता में नवीनता का पर्व है। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो तमिल मतदाओं के साथ अक्सर पुतांडु मनाते थे। 
विज्ञापन


इन कार्यक्रमों में भी हुए शामिल
पिछले वर्ष नवंबर में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर वे गुरु नानक देव जयंती के समारोह में शामिल हुए और मणिपुर के संगई फेस्टिवल को वर्चुअली संबोधित किया था। अपनी अनोखी ऊर्जा और उत्साह के चलते अक्तूतबर 2022 वे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के ढालपुर मैदान में कुल्लू दशहरा समारोह में शामिल हुए। शारदीय नवरात्र में नौ दिन व्रत रखने के बाद सितंबर 2022 में अहमदाबाद में नवरात्रि समारोह में शामिल हुए। इससे पहले अगस्त 2022 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को दी शुभकामनाएं 
पीएम नरेंद्र मोदी ने बोहाग बिहू की शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस साल बोहाग बिहू के अवसर पर असम के लोगों के साथ रहूंगा। यह पर्व समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। पणा संक्रांति और पुथांडु के की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सभी के स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed