अमर उजाला की खबर पढ़कर खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर उजाला की एक खबर को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अमर उजाला की खबर पढ़ने के बाद लिखा कि उन्हें ये खबर पढ़कर बहुत अच्छा लगा। दरअसल अगले वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए केंद्र और यूपी सरकार दोनों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा। हाल ही में पीएम मोदी ने काशी की जनता से सहयोग करने के लिए तैयार रहने को कहा तो रविवार को वाराणसी में यूपी के मुख्यमंत्री ने बैठक कर संवाद किया। जब इस खबर को अमर उजाला अखबार ने प्राथमिकता देते हुए इसका पूरा ब्यौरा लिखा तो पीएम मोदी इसे पढ़कर खुश हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीय सम्मलेन में जनसहभागिता के लिए अमर उजाला के आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा 'काशी का उत्साह देखकर हम भव्य आयोजन के प्रति आश्वस्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में आयोजन कर यूपी को सौगात दी है। उन्होंने सफाई और यातायात व्यवस्था में भी जनसहभागिता की अपील की।' इससे पहले मुख्यमंत्री ने काशी आतिथ्य और सुगम दर्शन ऐप लांच किया।
सीएम ने आगे कहा कि कम से कम हम लोगों को ये प्रयास करना चाहिए कि 2 हजार परिवार काशी के अंदर ऐसे रजिस्टर्ड हों जिनके घरों में कम से कम एक-एक अतिथि (प्रवासी भारतीय) को ठहराने की व्यवस्था कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत की 'अतिथि देवो भव' परंपरा रही है। काशी भारत की सांस्कृतिक राजधानी है। काशी के संस्कार, संस्कृति पूरे भारतीयता के संस्कार और संस्कृति बनती है। सीएम ने कहा कि काशी की परंपरा के अनुरूप अतिथि देवो भव: की तर्ज पर अपने घरों में मेहमानों को ठहराएं।
इस खबर पर आम नागरिकों की टिप्पणी लेते हुए अमर उजाला ने शीर्षक दिया 'मुख्यमंत्री से बोले काशीवासी, प्रवासियों को घर में नहीं दिल में बसाएंगे', निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाला अमर उजाला शुरू से ही देश के विकास में अपना पूरा सहयोग देता आया है। ऐसे में खबर को पूरी पारदर्शिता के साथ लिखा गया। उम्मीद है कि अमर उजाला अपनी जिम्मेदारियों से इसी तरह सराहनीय काम करता रहेगा।