फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi birthday wishes to jp nadda on his 60th birthday

आज जेपी नड्डा मना रहे 60वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Wed, 02 Dec 2020 10:54 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi birthday wishes to jp nadda on his 60th birthday
प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी - फोटो : PTi

आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 60वां जन्मदिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवा दल उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

विज्ञापन



मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं। नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है। उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।


नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे। उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed