{"_id":"5f255be7d30770148e1b3f7f","slug":"prime-minister-narendra-modi-addresses-students-participating-in-the-smart-india-hackathon-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति में ‘नौकरी सृजन करने वाला’ बनाने पर दिया गया जोर : पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नई शिक्षा नीति में ‘नौकरी सृजन करने वाला’ बनाने पर दिया गया जोर : पीएम मोदी
Sat, 01 Aug 2020 06:15 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति में ‘नौकरी सृजन करने वाला’ बनाने पर जोर दिया गया है। छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमें हमेशा से गर्व रहा है कि बीती सदियों में हमने दुनिया को एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक, तकनीशियन, प्रौद्योगिकी और उद्यमी दिए हैं। मगर आज तेजी से बदलती हुई दुनिया में भारत को अपनी वही प्रभावी भूमिका निभाने के लिए उतनी ही तेजी से बदलना होगा।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि ऑनलाइन एजुकेशन के लिए नए संसाधनों का निर्माण हो या फिर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जैसे ये अभियान, प्रयास यही है कि भारत की शिक्षा और आधुनिक बने, मॉडर्न बने, यहां के टैलेंट को पूरा अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आप भी अपने आसपास देखते होंगे कि आज भी अनेक बच्चों को लगता है कि उनको एक ऐसे विषय के आधार पर जज किया जाता है, जिसमें उसका इंटरेस्ट ही नहीं रहा।
विज्ञापन
मां-बाप का, रिश्तेदारों का प्रेशर होता है, तो वो दूसरों द्वारा चुने गए सबजेक्ट्स पढ़ने लगते हैं। नई शिक्षा नीति के माध्यम से इसी अप्रोच को बदलने का प्रयास किया जा रहा है, पहले की कमियों को दूर किया जा रहा है। भारत की शिक्षा व्यवस्था में अब एक व्यवस्थित रिफॉर्म, शिक्षा का उदेश्य और कंटेंट दोनों को बदलने का प्रयास है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति पर मुझे हमेशा से बहुत भरोसा रहा है। हाल ही में कोरोना से बचाव के लिए फेस शील्ड्स की डिमांड एकदम बढ़ गई थी। इस डिमांड को 3D प्रिंटिंग टेक्नॉलॉजी के साथ पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर देश के युवा आगे आए। पीएम ने कहा कि अब एजुकेशन पॉलिसी में जो बदलाव लाए गए हैं, उससे भारत की भाषाएं आगे बढ़ेंगी, उनका और विकास होगा। ये भारत के ज्ञान को तो बढ़ाएंगी ही, भारत की एकता को भी बढ़ाएंगी।
नई शिक्षा नीति में नौकरी सृजन करने वाला बनाने पर जोर
पीएम ने कहा कि हमारे संविधान के मुख्य शिल्पी, हमारे देश के महान शिक्षाविद डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो सभी की पहुंच में हो, सभी के लिए सुलभ हो। ये शिक्षा नीति, उनके इस विचार को भी समर्पित है। नई शिक्षा नीति में ‘नौकरी मांगने वाले’ के बजाए ‘नौकरी सृजन करने वाला’ बनाने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र क्या सीखना चाहते हैं। भारत की शिक्षा प्रणाली में अब व्यवस्थित सुधार हो रहा है, शिक्षा के प्रयोजन और विषय-वस्तु में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।