फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi will visit Wayanad on 10th August will visit landslide affected areas

Wayanad Landslide: दस अगस्त को वायनाड दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बताया गया है कि पीएम मोदी 10 अगस्त को दोपहर कलपेट्टा पहुंचेंगे और उसके बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Modi will visit Wayanad on 10th August will visit landslide affected areas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को केरल में वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 10 अगस्त को दोपहर कलपेट्टा पहुंचेंगे और उसके बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

विज्ञापन


सीएम पिनरई विजयन को पुनर्वास पैकेज मिलने की उम्मीद 
उधर, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीएम मोदी का वायनाड दौरा राज्य सरकार की उस मांग के बीच हो रहा है, जिसमें उसने भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' मानने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अनुरोध के बाद गृह मंत्रालय ने आपदा की गंभीरता की जांच करने और इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नौ सदस्यीय समिति नियुक्त की है। विजयन ने कहा कि राज्य को एक व्यापक पुनर्वास पैकेज मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार बहुत सहयोगी और मददगार रही है।
विज्ञापन


विनाशकारी भूस्खलन में अभी भी 138 लोग लापता
इस बीच, भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही, जिसमें सेना और नौसेना समेत कई बलों के 1,026 कर्मियों, 500 से अधिक स्वयंसेवकों और भारी मशीनरी को वहां तैनात किया गया है। 30 जुलाई को वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में हुए विनाशकारी भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 300 से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केरल के स्थानीय प्रशासन की तरफ से बुधवार को जारी किए गए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह से अधिक समय पहले उत्तरी केरल के इस जिले में हुए भीषण भूस्खलन के बाद से अभी भी 138 लोग लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed