आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, अनुच्छेद 370 पर कर सकते हैं बात
- प्रधानमंत्री मोदी अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने पर कर सकते हैं बात
- पिछली बार प्रधानमंत्री ने 27 मार्च को चुनाव के दौरान किया था देश को संबोधित
- तब की थी सैटेलाइट रोधी मिसाइल (ए-सैट) के जीवंत सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता को लेकर घोषणा
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पर चल रही चर्चा के बीच आज रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने के सरकार के फैसले पर बात कर सकते हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 27 मार्च को चुनाव के दौरान देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने सैटेलाइट रोधी मिसाइल (ए-सैट) के जीवंत सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता को लेकर घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि संसद ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के संकल्प को मंजूरी दी थी। साथ ही राज्य को दो हिस्सों लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बांटने वाले बिल को भी मंजूरी दे दी थी।
Prime Minister Narendra Modi will address the nation in a special broadcast by All India Radio at 4 pm today pic.twitter.com/FnqKjDuvaQ
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 8, 2019
गौरतलब है कि मंगलवार को संसद ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित क्षेत्र बनाने वाला विधेयक भी पारित हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र के उनके औपचारिक संबोधन में कुछ ही दिन बचे हैं।