{"_id":"57f4d9c94f1c1bcd4e270162","slug":"prime-minister-and-senior-leaders-security-will-be-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा खतरा, पीएम-राष्ट्रपति से लेकर सोनिया-राहुल तक की बढ़ेगी सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा खतरा, पीएम-राष्ट्रपति से लेकर सोनिया-राहुल तक की बढ़ेगी सुरक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Oct 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पार से बढ़े तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। खूफिया जानकारी के बाद खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी ने महत्वपूर्ण बैठक कर यह फैसला लिया।
सुरक्षा को लेकर हुई कैबिनेट बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास के आस-पास सुरक्षा बढ़ेगी।
बताते चलें कि इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के मुख्य सूत्रधार रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोभाल जनपथ रोड पर रहते हैं। उनकी सुरक्षा को रिव्यू किया गया है।

डोभाल की बढ़ाई गई है सुरक्षा
ajit dobhal
अजीत डोभाल की सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी ने संभाल रखा है। इसके बावजूद उनके सरकारी आवास के बाहर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पीसीआर की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। उनके आवास के आसपास किसी को रुकने भी नहीं दिया जा रहा है। खुफिया विभाग की मानें तो ऐसे इनपुट्स हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अजीत डोभाल आतंकियों के निशाने पर हैं।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जिला डीसीपी खुद अजीत डोभाल के आवास व ऑफिस के बाहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में रहने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।