फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister and Home minister paid tribute and Nitish Kumar will pay homage tomorrow ro to Ram Vilas Paswan

प्रधानमंत्री ने दे दी श्रद्धांजलि और अब कल नीतीश कुमार देंगे पासवान को अंतिम विदाई

Fri, 09 Oct 2020 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 09 Oct 2020 07:34 PM IST
सार

  • राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, पटना में होंगे रवि शंकर प्रसाद
  • तेजस्वी, सोनिया, राहुल, नड्डा, प्रियंका सब भावुक
  • राम विलास पासवान का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध -अमित शाह

विज्ञापन
Prime Minister and Home minister paid tribute and Nitish Kumar will pay homage tomorrow ro to Ram Vilas Paswan
PM Modi paid tribute to Ram Vilas Paswan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खगड़िया जिला के शाहरबन्नी गांव में जन्मे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को अंतिम विदाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और चिराग पासवान की आंखों में पिता की याद के आंसू छलक आए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान चिराग की पीठ सहलाकर उन्हें ढांढस बधाया। प्रधानमंत्री के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम केंद्रीय नेताओं, मंत्रियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री का पार्थिव शरीर पटना के रास्ते में है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उन्हें श्रद्धांजलि देने की बाट जोह रहे हैं। यही इंतजार राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तेजस्वी यादव को भी है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन के बाद तेजस्वी का वायरल हो रही संवेदना उनकी चिराग से निकटता बताने के लिए पर्याप्त है। जद(यू) के एक नेता ने राम विलास पासवान को अपना 70 के दशक का साथी बताया। बड़े मार्मिक शब्दों में कहा कि मुझे राम विलास पासवान के निधन की खबर से काफी तकलीफ है। वह मेरे अच्छे और बुरे दिन के साथी रहे हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा तकलीफ इस बात को लेकर है कि पासवान के निधन के बाद उनको लेकर राजनीति हो रही है।

विज्ञापन

अमित शाह की श्रद्धांजलि भी राजनीतिक चश्मे का शिकार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राम विलास पासवान को अपनी श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री ने श्रद्धांजलि में कहा कि राम विलास पासवान के निधन से राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है और इसकी कमी खलेगी। शाह ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राम विलास पासवान के बिहार के विकास का सपना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह के यह शब्द बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए संदेश के तौर पर देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति के गलियारे में बिहार विधानसभा चुनाव को 2010, 2013 और 2015 का बदला लेना बताया जा रहा है। दरअसल 2010 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार से दूर रखने के लिए सफल दबाव बनाया था। 2013 में नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आगाज को देखकर नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। 2015 में नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव अपने धुर विरोधी राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाकर और महागठबंधन में शामिल होकर लड़ा था। राजनीति के पंडितों को कहना है कि अब भाजपा का समय है। विधानसभा चुनाव की शतरंज बिछ चुकी है और दांव भाजपा चल रही है।

दिल्ली से विदाई, पटना में लगेगा तांता

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। पासवान का आवास और कांग्रेस अध्यक्ष का आवास सटा हुआ है। 2004 में आम चुनाव से ठीक पहले वह पासवान के घर पैदल चलकर आई थीं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अध्यक्ष को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।



इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर हर राजनीतिक दल के नेता, केंद्रीय मंत्री ने पासवान के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। पासवान का अंतिम संस्कार उनके गृहराज्य पटना में शनिवार 10 अक्टूबर को होगा। राज्य में प्रथम चरण की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, नामांकन हो रहे हैं। ऐसे में अंतिम यात्रा तक पासवान को विदाई देने वालों का तांता लगा रहेगा। केन्द्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed