फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   primary forensics reports says, gun used to kill gauri lankesh is same one that killed M M kalburgi

फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा, गौरी लंकेश और कलबुर्गी की हत्या में इस्तेमाल हुई 'एक ही बंदूक'

Thu, 14 Sep 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
primary forensics reports says, gun used to kill gauri lankesh is same one that killed M M kalburgi
गौरी लंकेश

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि गौरी लंकेश की हत्या में इस्तेमाल हुई बुलेट(गोली) और कन्नड़ रिसर्चर स्कॉलर एमएम कलबुर्गी की हत्या में इस्तेमाल बुलेट एक समान हैं। 

विज्ञापन


दो साल पहले एमएम कलबुर्गी की हत्या और गौरी लंकेश की हत्या दोनों में 7.65 एमएम की देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जांच दल में शामिल सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट की जानकारी एसआईटी को दे दी गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश की हत्या के बाद 25 लोगों की लिस्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतबल है कि बीती 5 तारीख को 55 वर्षीय गौरी लंकेश को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बताया था कि गौरी की हत्या के दिन संदिग्ध तीन बार उनके घर के बाहर नजर आए थे। यहां तक की उन्हें गोली मारने से 30-45 मिनट पहले भी एक संदिग्ध घर के बाहर घूमता नजर आ रहा है। 

वहीं गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक पुलिस ने 25 अन्य कन्नड़ साहित्यकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह निर्देश जारी किया था कि पुलिस उन सभी साहित्यकारों व विचारों की सुरक्षा का खास ध्यान रखे जो धार्मिक और क्षेत्रिय विषय पर अपना विश्लेषण देते हैं। 


क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। 

घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार पत्रिका की संपादक थीं। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed