फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential elections: BJP's committee will meet Mayawati, Shah canceled Odisha visits

राष्ट्रपति चुनाव: मायावती से मुलाकात करेगी भाजपा की समिति, शाह ने रदद किया ओडिशा का दौरा

Wed, 14 Jun 2017 10:06 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jun 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Presidential elections: BJP's committee will meet Mayawati, Shah canceled Odisha visits
amit shah

राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार चयन और विपक्ष से सर्वसम्मति बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जरिए बनी केंद्रीय मंत्रियों की तीन सदस्यीय समिति ने अपना कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधि बुधवार को बेहद तेज रही। विपक्ष के दलों ने जहां बैठक कर अपनी रणनीति तय की है। तो सत्ताधारी दल की ओर से बनी समिति बैठकों और राजनीतिक दलों को साधने में जुटी रही। देर शाम भाजपा कोर समूह और समिति के सदस्यों ने पीएम मोदी से मुलाकात कर अपने प्रयासों से उन्हें अगवत कराया है।

विज्ञापन


चुनाव के लिए वोट गणित के मामले पर समिति के एक सदस्य का कहना है कि राजग के अपने वोट 48.6 प्रतिशत हैं। तो राष्ट्रपति चुनाव की अहमियत को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 16 से 18 जून के बीच प्रस्तावित अपने ओडिसा दौरे को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख मायावती से भी मिलेगी भाजपा की समिति
भाजपा की तीन सदस्यीय समिति के सदस्य वेंकैया नायडू ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उसके बाद भाजपा के समिति की ओर से पीएमके के डा रामदौस, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के रंगास्वामी, रांकपा के प्रफुल पटेल और बसपा के सतीश मिश्र से संवाद साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भाजपा की समिति बसपा प्रमुख मायावती से भी भेंट करेगी। वैसे समिति सदस्यों ने आगामी शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और सीपीएम नेता सीताराम येचूरी से मुलाकात करने कासमय मांगा है। येचूरी के करीबियों के अनुसार सरकार के एक मंत्री ने फोन कर शुक्रवार को येचूरी के दिल्ली उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की है।

नितिश, मुलायम को साधेंगे जेटली
दूसरे दलों के नेताओं को साधने के लिए भाजपा समिति के सदस्यों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वैसे तो समिति के सदस्य दूसरे दलों के वरिष्ठ नेताओं से मिलने एकसाथ जाएंगे। मगर जिन नेताओं से भाजपा नेताओं के व्यक्तिगत रिश्ते बेहत्तर हैं उन्हें साधने के लिए सबको अलग जिम्मा दिया गया है।


सूत्र बताते हैं कि वित्त मंत्री अरूण जेटली सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार को व्यक्तिगत रूप से साधने का प्रयास करेंगे। तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत के काम में लगाया गया है। राजनाथ के नीजि रिश्ते ममता से बहुत बेहत्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed