{"_id":"59462f284f1c1b22628b46b8","slug":"presidential-elections-2017-rss-enters-last-leg-of-bjp-deliberations-on-next-president-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर RSS का फंसा हुआ है पेंच, BJP को लेनी पड़ेगी राय!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर RSS का फंसा हुआ है पेंच, BJP को लेनी पड़ेगी राय!
amarujala.com, Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : ब्यूरो/ आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दलों ने अपनी - अपनी तरफ से मोर्चाबंदी तेज कर दी है। एनडीए ने अपनी ओर से अभी तक उम्मीदवार के तौर पर किसी का नाम तय नहीं किया है। हालांकि विपक्ष ने एनडीए को 20 जून तक अल्टीमेटम दे दिया है। विपक्ष ने कहा कि वह 20 जून को अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करेगा।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरएसएस को उम्मीद है कि राष्ट्रपति चुनाव में अपने उम्मीदवार के चयन के लिए बीजेपी के शीर्ष नेता उनके पास आएंगे। और मामले में व्यापक विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई उम्मीदवार तय किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक आरएसएस का कहना है कि विचार-विमर्श के बाद उन्हें उम्मीदवार के नाम पर कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि आरएसएस ने अभी तक पार्टी को कोई नाम नहीं सुझाया है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के बीच आंतरिक विचार-विमर्श की प्रक्रिया ही आखिरी फैसला लेगी। इसी बीच अमित शाह ने अगले हफ्ते उम्मीदवार का नाम फाइनल करने की ऐलान किया है। बता दें कि संघ प्रमुख भागवत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ एक निर्धारित बैठक के लिए शुक्रवार को राजधानी में थे। लगभग 15 दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी भागवत से नागपुर में मुलाकात की थी।
विज्ञापन