फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind said: Yoga shows the way to a sustainable, healthy lifestyle

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा: सतत, स्वस्थ जीवनशैली का रास्ता दिखाता है योग

Mon, 15 Mar 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 03:48 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind said: Yoga shows the way to a sustainable, healthy lifestyle
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : @rashtrapatibhvn Twitter

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि आज दुनिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिये प्रगति कर रही है, ऐसे में मानव और प्रकृति के बीच सतत प्रयासों से संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। योग हमें सतत और स्वस्थ जीवनशैली का रास्ता दिखाता है।

विज्ञापन


उन्होंने यह बात हर्टफुलनेस इंस्टीट्यूट (श्रीराम चंद्र मिशन) और अन्य द्वारा आयोजित ‘योगा फॉर यूनिटी एंड वेल-बीइंग’ के कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

 
राष्ट्रपति ने कहा कि योग के अनुसार, स्वास्थ्य की अवधारणा भौतिक कल्याण से परे है। योग समग्र रूप से स्वस्थ रहने के लिए एक अवधारणा है जिसमें शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती शामिल है। इसके लाभों से मनोवैज्ञानिक तनाव और शारीरिक बीमारियों से आजादी मिलती जिसके चलते उच्च स्तर की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आध्यात्मिक शांति का मार्ग भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म, जाति या व्यक्ति से संबंधित नहीं है बल्कि यह संपूर्ण दुनिया और सभी मानवता से जुड़ा हुआ है। योग आध्यात्मिकता का विशाल विज्ञान है जिसे दुनिया को भारत के तोहफे माना जाता है। 


उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए यूएन इंफार्मेशन सेंटर, पतंजलि योगपीठ और श्री राम चंद्र मिशन व अन्य की भी सराहना की। इस अवसर पर योग गुरु बाबा राम देव, हर्टफुलनेस के कमलेश पटेल व अन्य ने भी संबोधित किया। योगा फॉर यूनिट 100 दिन तक चलने वाला योग कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed