बजट सत्र का पहला दिन, राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक कुछ यूं था नजारा
सोमवार 29 जनवरी से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा दोनो सदनों को संबोधित करने से हुई। उन्होंने सभी दलों से तीन तलाक के विधेयक को पास करने की अपील की। अपने भाषण में उन्होंने मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। जिसमें सरकार की उपलब्धियों से लेकर नीतियों तक का जिक्र था।
संसद भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने बजट से पूर्व मीडिया को संबोधित किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने काह कि यह बजट देश की आर्थिक व्यवस्था को तेज गति देने वाला, नई ऊर्जा प्रदान करने वाला, देश की सामान्य जरुरतों को पूरा करने वाला बजट आएगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ संसद भवन जाते हुए। आज राष्ट्रपति ने बजट सत्र के शुरू होने से पहले दोनों सदनों को संबोधित किया।
बजट सत्र के पहले दिन सदन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। उनके सामने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी खड़े नजर आए।