राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से टीका लगवाने की अपील की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और इसी क्रम में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी रिसर्च और रिफरल अस्पताल में कोरोना की पहली खुराक लगवाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत इसकी पात्रता रखते हैं।
राष्ट्रपति भवन के ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिये सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री अस्पताल गई थीं ।
गौरतलब है कि दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
President thanked all doctors, nurses, health workers and administrators who are successfully implementing the largest vaccination drive in history and urged all eligible citizens to get vaccinated. pic.twitter.com/jkZGkcRTJp
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 3, 2021
बता दें, उक्त उम्र सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी लोग सरकारी अस्पतालों में जाकर मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके अलावा निजी अस्पताओं में इसके लिए लोगों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित कई नेता अब तक टीके लगवा चुके हैं। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी टीका लगवा चुके हैं। मंगलवार को आर्मी अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले व्यक्ति थे।
बता दें टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया गया है कि वह कोविड-19 के टीकों का भंडारण, संरक्षण, या निर्माण न करें। वहीं, राज्यों के साथ एक आधिकारिक समीक्षा बैठक में केंद्र ने दोहराया कि टीकों की कोई कमी नहीं है इसलिए कोरोना टीकाकरण केंद्रों को पर्याप्त वैक्सीन की खुराक आवंटित की जाएगी।
उस्ताद अमजद अली खान ने भी लगवाया टीका
सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। उन्होंने दिल्ली के ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में बुधवार को टीके की पहली खुराक ली है।
Sarod maestro Ustad Amjad Ali Khan receives first dose of #COVID19Vaccine at Fortis Escorts hospital in Okhla, Delhi. pic.twitter.com/N6hyo4Ak3X
— ANI (@ANI) March 3, 2021
मेघालय के राज्यपाल को कोविड-19 का टीका लगाया गया
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बुधवार को शिलांग के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गई। राज भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल को गणेश दास सरकारी मातृ एवं शिशु अस्पताल में आज कोविशील्ड टीके की पहली खुराक दी गई।
राज भवन के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल को किसी तरह का विपरीत प्रभाव महसूस नहीं हुआ। स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा कि राज्य में एक मार्च तक 29,282 लाभार्थियों में से 17,626 का टीकाकरण किया गया।