फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Pranab Mukherjee will go on four day visit of China

आज चीन की धरती पर कदम रखेंगे भारतीय राष्ट्रपति

Tue, 24 May 2016 05:04 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee will go on four day visit of China
;चार दिन की यात्रा पर जाएंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी - फोटो : PTI

भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को चीन के चार दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह चीन द्वारा एनएसजी मेें भारत की सदस्यता का विरोध करने का मुद्दा भी उठा सकते हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रणब मुखर्जी चीन का दौरा कर रहे हैं। अपने चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुखर्जी अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मिलेंगे। इसके अलावा वह यहां के प्रधानमंत्री ली केचियांग व अन्य वरिष्ठ नेताओें से भी वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति सबसे पहले  गुआंग्जु पहुंचेंगे। यहां वह भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। वह भारत-चीन बिजनेस फॉरम को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गवर्नर से मुलाकात करेंगे और बीजिंग के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों देशों के बीच कई करार होने की उम्मीद है। अपने दौरे के दौरान प्रणब मसूद अजहर पर यूएन प्रतिबंध लगाने का विरोध करने को लेकर बात कर सकते हैं। सीमा विवाद का मुद्दा भी वह ड्रैगन के सामने उठा सकते हैं। अपना दौरा शुरू करने से पहले सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों देशों से आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए साथ आने की बात कही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed