जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर का भारत दौरा, कहा- बार बार भारत आना चाहता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर अपने परिवार के संग भारत दौरे पर हैं। चार दिवसीय दौरे पर भारत आए जर्मन राष्ट्रपति अपनी पत्नी के संग आज राजघाट पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां कुछ समय भी बिताया।
#Delhi: President of Germany, Frank-Walter Steinmeier and his wife Elke Büdenbender paid tributes at Raj Ghat. pic.twitter.com/GKcSK4HQpn
— ANI (@ANI) 24 March 2018विज्ञापन
जर्मनी के प्रेसिडेंट फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमियर ने राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। औपचारिक स्वागत के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद फ्रैंक वाल्टर ने कहा कि मैं भारत पहले भी आ चुका हूं लेकिन बतौर राष्ट्रपति यह मेरी पहली यात्रा है। अब मैं भारत में बार-बार आना चाहूंगा। यहां मिलने वाले सम्मान के लिए, भारत की उपलब्धियों के लिए और यहां के लोगों से मिलने के लिए।
I have been to India several times but this is my first visit here as the President of Germany. I am coming again & again because I am coming with huge respect for regarding all the achievements in India, for the people & the country itself: Frank-Walter Steinmeier pic.twitter.com/pG77iPhwiD
— ANI (@ANI) 24 March 2018
फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। 14 मार्च 2018 को जर्मनी की नई सरकार बनी है। राष्ट्रपति पद शपथ लेने के बाद स्टेनमियर पहली बार भारत आए हैं। उनके वाराणसी पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टेनमियर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ द्विपक्षीय संबध और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। स्टेनमेयर के साथ जर्मनी के टॉप उद्योगपतियों और भारत के जानकारों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
German President Frank-Walter Steinmeier met EAM Sushma Swaraj in #Delhi. pic.twitter.com/D4AHFsgLrf
— ANI (@ANI) 24 March 2018