फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President kovind and Prime Minister Modi gave best wishes of Holi

राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं

Thu, 21 Mar 2019 10:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
President kovind and Prime Minister Modi gave best wishes of Holi
राष्ट्रपति कोविंद - प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुरुवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकमानाएं दीं और सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो।’’ 
विज्ञापन

 



उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को बधाई दी और कहा, ‘‘होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वासंती प्रकृति के अनुपम सौंदर्य में सामाजिक सौहार्द, समृद्धि, सहिष्णुता और समरसता का रंग मिलाएं। होली के इस पावन अवसर पर किसानों के श्रम और सैनिकों के शौर्य को प्रणाम करता हूं। उनको तथा उनके परिजनों को मेरी शुभकामनाएं।’’ 
 


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे।’’ 
 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 
 


गांधी ने कहा, ‘‘होली का यह त्यौहार आपके जीवन को खुशियों के रंग से सराबोर कर दे, मेरी ईश्वर से यही कामना है।’’ 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘रंगों व ख़ुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाये। होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 
 


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘सभी को होली को बहुत शुभकामनाएं।’’ 
 
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘सबको सपरिवार होली की सतरंगी शुभकामनाएं।’’ 




तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मेरी तरफ से आप सब को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जीवन आनंद और खुशी के रंगों से भर जाए। लेकिन याद रखें, आपका आनंद किसी और के लिए दुख का कारण न बन जाये।’’ 




उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की याद में मैंने इस साल होली नहीं मनाने का फ़ैसला किया है।’’ 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कई दूसरे नेताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दीं हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed