फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu talks with Nepal new President Ram Chandra Poudel on bilateral relations

India-Nepal Ties: राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के नए राष्ट्रपति पौडेल से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात, दी बधाई

Sat, 18 Mar 2023 06:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Mar 2023 06:20 AM IST
सार

दोनों देशों के राष्ट्रपति ने भारत और नेपाल के अनोखे और बहुआयामी संबंधों का उल्लेख भी किया और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने एवं दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता पूर्ण संबंधों को और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu talks with Nepal new President Ram Chandra Poudel on bilateral relations
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नेपाल के नए राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से टेलीफोन पर बातचीत की और राष्ट्रपति पद संभालने के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने एवं दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों पर चर्चा की। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार शाम उन्होंने पौडेल से बातचीत की।

विज्ञापन


बयान के अनुसार, दोनों देशों के राष्ट्रपति ने भारत और नेपाल के अनोखे और बहुआयामी संबंधों का उल्लेख भी किया और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने एवं दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता पूर्ण संबंधों को और गहरा बनाने के उपायों पर चर्चा की। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने हाल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सवादी के सुभाष चंद्र नेमबांग को हरा कर राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। पौडेल को आठ दलों का समर्थन मिला था।
विज्ञापन


पौडेल ने 13 मार्च को ली थी शपथ
गौरतलब है कि नेपाल के नवनियुक्त राष्ट्रपति को 13 मार्च को कार्यकारी मुख्य न्यायधीश ने एक समाराेह में शपथ दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed