फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu presents Medal to Army Chief

Defence Investiture Ceremony: सेना प्रमुख-नेवी चीफ को परम विशिष्ट पदक, राष्ट्रपति ने प्रदान किए सैन्य सम्मान

Fri, 19 Jul 2024 09:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 19 Jul 2024 09:33 PM IST
सार

समारोह में सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को 94 विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। इसमें  31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो कर्मियों को एक बार फिर अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 57 को पहली बार एवीएसएम प्रदान किए गए।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu presents Medal to Army Chief
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को हुए रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। पहले चरण में 5 जुलाई को राष्ट्रपति ने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए थे। इनमें सात मरणोपरांत दिए गए थे।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को 31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो बार टू अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 57 को एवीएसएम प्रदान किए गए। इन कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। परम विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में सेना व नौसेना प्रमुख के अलावा इन्फैंट्री लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, इन्फैंट्री लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू और एयर मार्शल रवि गोपाल कृष्ण कपूर के अलावा सेना और भारतीय वायु सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन ने पुरस्कार समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली उप राज्यपाल वीके सक्सेना समेत तमाम लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन

 इन्हें मिला उत्तम युद्ध सेवा पदक
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कुमाऊं रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल वीरेश प्रताप सिंह कौशिक, सिख लाइट इन्फैंट्री के लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के लेफ्टिनेंट जनरल मनीष मोहन एरी और राजपूत रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवीएसएम) प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सेना प्रमुख बने हैं उपेंद्र द्विवेदी
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून को नए सेनाध्यक्ष का पदभार संभाला है। उन्होंने जनरल मनोज पांडे की जगह ली। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेनाध्यक्ष बने हैं। 1 जुलाई, 1964 को जन्मे द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सेना की जम्मू और कश्मीर राइफल्स में कमीशन मिला था। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का उत्तरी सेना कमांडर के रूप में लंबा कार्यकाल रहा है। उन्हें पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध में चल रहे अभियानों का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने अपनी लगभग 40 साल की लंबी और प्रतिष्ठित सेवा के दौरान कई कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed